6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के काफिले के साथ हादसा, बाल-बाल बचे, सामने आई बड़ी लापरवाही

Tanaji Sawant Car Accident: स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के काफिले में कोई एंबुलेंस नहीं था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 24, 2023

tanaji_sawant_accident.jpg

कोल्हापुर में स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के काफिले में हादसा

Maharashtra Minister Accident: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत का काफिला आज (24 दिसंबर) हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मंत्री तानाजी सावंत के निजी सहायक को मामूली चोटें आईं है। वहीं, तानाजी सावंत सुरक्षित है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोल्हापुर के करवीर में श्री अंबाबाई मंदिर के दर्शन के बाद शिवसेना नेता तानाजी सावंत दर्शन के लिए जोतिबा जा रहे थे। इसी दौरान मंत्री तानाजी सावंत जिस कार में बैठे थे, उसके पीछे आ रही काफिले की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सावंत का निजी सहायक मामूली रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता सुनील केदार को तगड़ा झटका! 5 साल की सजा के बाद अब विधायकी भी रद्द

दुर्घटना के कुछ देर बाद स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत का काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। इस बीच एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में जिला प्रशासन की ओर से कोई एंबुलेंस नहीं मुहैया कराया गया था। सावंत के काफिले में जिला प्रशासन की कोई भी एंबुलेंस शामिल नहीं थी।

बता दें कि सावंत ने कोल्हापुर उपजिला अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN1 से निपटने को लेकर राज्य सरकार की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, नए वेरिएंट के लिए तैयारी कर ली गई है। हालाँकि, यह जेएन-1 वैरिएंट हल्का है। शनिवार को टास्क फोर्स की बैठक हुई। रमन गंगाखेडकर इस टास्क फोर्स के प्रमुख है। मैंने उनसे चर्चा की है। इस संबंध में राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी किया गया है। चिंता करने की आवश्यकता है।