25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘न कोई हनी है, न ट्रैप है’, हनीट्रैप कांड पर CM फडणवीस का सबसे बड़ा बयान, कांग्रेस को लगाई फटकार

Maharashtra Honey Trap News: महाराष्ट्र सरकार ने हनीट्रैप के सभी आरोपों को नकार दिया है। इस मामले में आज खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जवाब दिया और कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 18 Jul 2025, 6:57 PM IST

Honey Trap Maharashtra

Maharashtra Honey Trap Case (File Photo)

Devendra Fadnavis on Congress Honey Trap allegation: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हनी ट्रैप का मामला उठा। पिछले दो दिनों से जिस हनीट्रैप कांड को लेकर सूबे में चर्चा गरमाई थी, उस पर आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुलकर जवाब दिया और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी मंत्री, पूर्व मंत्री या विधायक के खिलाफ हनीट्रैप से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिले हैं। फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ना कोई हनी है, ना कोई ट्रैप है। अगर कोई ऐसी चीज है तो वो हमें भी बताओ। बिना पुख्ता सबूत के आरोप लगाना ठीक नहीं है।

नाना पटोले के आरोप से मची सनसनी

बता दें कि कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने दो दिन पहले विधानसभा में एक पेनड्राइव लहराते हुए दावा किया था कि इसमें हनीट्रैप से जुड़े बड़े सबूत हैं। पटोले ने कहा था, "राज्य के 72 से ज्यादा अधिकारी और कुछ मंत्री हनी ट्रैप के जाल में फंस चुके हैं। हनी ट्रैप के जरिए गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कुछ अधिकारियों को ब्लैकमेल किया गया है और वह आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं। सरकार इस मामले को दबा रही है।“

72 अधिकारी और मंत्री हनी ट्रैप में फंसे- पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रमुख पटोले ने यह भी कहा था कि अगर राज्य सरकार हनीट्रैप में शामिल मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और मौजूदा अधिकारियों के नाम विधानसभा में पेश नहीं करती है, तो वह विधानसभा में उनके नाम सामने लाएंगे। इसके बाद हनीट्रैप कांड की चर्चा पूरे राज्य में होने लगी। लेकिन आज मुख्यमंत्री ने पटोले के दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, अगर आपके पास ठोस सबूत हैं तो सदन में पेश करें, न कि ऐसे हवा में आरोप लगाएं।

फडणवीस बोले- हमे भी दीजिए वो ‘बम’

फडणवीस ने कहा, "कल से ही इस सदन में हनीट्रैप की चर्चा लगातार हो रही है। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि विपक्ष आखिर कौन सा हनीट्रैप लेकर आया है। नाना पटोले जी तो कह रहे हैं कि उन्होंने कोई 'बम' लाया है, लेकिन वो ‘बम’ तो हमारे पास पहुंचा ही नहीं। अगर आपके पास ऐसा कोई बम है, तो हमें भी देना चाहिए न? न तो कोई 'हनी' है, न कोई 'ट्रैप' है। अगर नाना पटोले जी के पास ऐसी कोई घटना कि जानकारी है, तो उसे स्पष्ट रूप से पेश करें। कौन है जो इस हनीट्रैप में फंसा है? किसी भी वर्तमान या पूर्व मंत्री के खिलाफ हनीट्रैप की कोई शिकायत नहीं है, न ही कोई सबूत सामने आया है, और न ही ऐसी कोई घटना सामने आई है।“

हालांकि सीएम फडणवीस ने बताया कि नासिक में एक महिला द्वारा एक उपजिलाधिकारी को लेकर हनीट्रैप की शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में महिला ने शिकायत वापस ले ली।

कांग्रेस पर सीधा हमला

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं राजनीति नहीं करना चाहता. लेकिन विपक्ष बार-बार एक व्यक्ति, होटल और होटल मालिक का नाम ले रहा है, लेकिन यह बात नहीं बता रहा कि वह व्यक्ति खुद कांग्रेस से जुड़ा है और चुनाव भी लड़ चुका है। उनके इतना कहते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन फडणवीस तब तक बोलते रहे जब तक उन्होंने अपनी बात पूरी नहीं कर ली।

सबूत लाओ, तब आरोप लगाओ- CM ने दी नसीहत

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा, ऐसे गंभीर आरोप लगाने से पहले पुख्ता सबूत लाने चाहिए। सदन छोड़कर जाने या शो मचाने से कुछ नहीं होगा। सत्ता पक्ष को घेरने के लिए तथ्यों-सबूतों के साथ आईये। उन्होंने कहा, "नाना पटोले जी, इस तरह सदन का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। सही सबूत लाईए, उसे मजबूती से पेश करिए। सत्ता पक्ष की बोलती बंद कर दीजिए। लेकिन ऐसी बातें मत कहिए जो सच नहीं हो।"

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग