
जलगांव में इमारत ढही
Maharashtra Jalgaon News: महाराष्ट्र के जलगांव जिले (Jalgaon News) में मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, जिले के छत्रपति शिवाजी नगर (Chhatrapati Shivaji Nagar) इलाके में एक इमारत ढहने से महिला की मौत हो गई। 12 घंटे बाद भी घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जलगांव शहर के शिवाजी महाराज नगर में मस्जिद के सामने एक तीन मंजिला पुरानी इमारत आज सुबह लगभग साढ़े 8 बजे अचानक ढह गई। इमारत के मलबे में कुल चार लोग फंस गए। उनमें से तीन को बचा लिया गया, जबकि एक 75 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। प्रशासन ने सभी पीड़ितों को बचाने की पूरी कोशिशें की। लेकिन राजश्री सुरेश पाठक को नहीं बचाया जा सका। यह भी पढ़े-Maharashtra: शिंदे सरकार पर भड़के किसान, मंत्रालय इमारत से सुरक्षा जाल पर कूदे, मचा हड़कंप
जलगांव शहर के शिवाजी नगर में पाठक परिवार की 74 साल पुरानी एक इमारत है। बताया जा रहा है कि परिवार इस इमारत में नहीं रहता हैं। हालाँकि इमारत के मालिक पाठक परिवार के सदस्य कभी-कभी यहाँ पूजा करने और पानी भरने के लिए आते थे। तदनुसार, आज सुबह भी पाठक परिवार इमारत में पूजा करने के लिए गया था।
इसी बीच सुबह साढ़े आठ बजे यह तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के कर्मचारी, पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से तीन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन बुजुर्ग महिला की तलाश घंटो जारी रही। हालाँकि पांच घंटे की तलाश के बाद महिला का शव मिला।
घटना की खबर शहर में जंगल की आग की तरह फैल गयी, जिसके बाद घटनास्थल पर नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक महिला इस इमारत में नहीं रहती थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित इमारत में पूजा करने के साथ-साथ पानी भरने भी आये थे। तभी यह हादसा हो गया।
इस बीच, मंत्री गुलाबराव पाटिल ने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। पाटिल ने कहा, यह इमारत कई साल पहले जर्जर हो चुकी थी। इसे खाली करने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से संबंधित परिवार को नोटिस दिया गया था। जब हादसा हुआ तब इमारत में चार लोग थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया है।
Published on:
29 Aug 2023 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
