
महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों की बहार
Sarkari Naukri in Maharashtra Recruitment: सरकारी नौकरी (MWRD Recruitment 2023) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। महाराष्ट्र में हजारों पदों (Maharashtra Jalsampada Vibhag Recruitment 2023) पर बंपर भर्ती शुरू हो गयी है। महाराष्ट्र जलसंपदा विभाग ने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 4497 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट wrd.maharashtra.gov.in से किया जा सकता है।
महाराष्ट्र जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 नवंबर से शुरू हुआ और 24 नवंबर को समाप्त होगा। इस भर्ती अभियान में जो पद भरे जाएंगे उनमें वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, लोअर क्लर्क, जूनियर वैज्ञानिक सहायक, भूविज्ञान सहायक, सर्वेक्षक, सहायक सर्वेक्षक शामिल हैं। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में 2 हजार 500 ग्राम पंचायतों और 130 रिक्त सरपंच पदों के लिए आज मतदान, नतीजे कल
महत्वपूर्ण तारीख-
ऑनलाइन आवेदन- 3 नवंबर 2023 से शुरू
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 24 नवंबर 2023
फी भरने की अंतिम तिथि- 24 नवंबर 2023
हालांकि महाराष्ट्र जलसंपदा विभाग भर्ती परीक्षा तारीख 2023 (Maharashtra Jalsampada Vibhag Bharti Exam Date 2023) जल्द ही जारी की जाएगी।
महाराष्ट्र डब्ल्यूआरडी भर्ती 2023 / एमडब्ल्यूआरडी भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें। इस भर्ती से जुड़ी हर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Published on:
05 Nov 2023 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
