
महाराष्ट्र में अनूठा ब्यूटी कम्पटीशन
Kolhapur Kaneri Math Beauty Competition: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में अनोखा ब्यूटी कम्पटीशन होने वाला है। यहां स्थित कनेरी मठ में 21 से 23 फरवरी के बीच अनूठा पशु मेला आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुत्ते, देसी गाय-बैल, भैंस, घोड़े सहित आदि जानवर रैंप वॉक में शामिल होंगे। इसमें भी खास आकर्षण होंगे गधे, जो अन्य जानवरों के साथ ब्यूटी कम्पटीशन में रैंप वॉक करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, ब्यूटी कम्पटीशन के विजेताओं के लिए 69 लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई है। पंचमहाभूत नामक लोकोत्सव को पशु संवर्धन विभाग व सिद्धि गिरी कृषि विज्ञान केंद्र ने आयोजित किया है। यह भी पढ़े-बाजार में आ गया हापुस! पलक झपकते बिकी कई पेटियां, एक आम की कीमत 350 रुपए
आयोजकों ने बताया कि गधे बहुपयोगी हैं। कई तरह के काम इनसे लिए जाते हैं। गधियां दूध देती हैं, जो काफी महंगा बिकता है। नवजातों को गधी का दूध पिलाया जाता है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। बावजूद इसके गधों की संख्या घट रही है। प्रदर्शनी का मकसद गधों के संरक्षण व प्रजनन को प्रोत्साहन देना है।
जानवरों की सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए मठ परिसर में मंच बनाया जा रहा है। गधों के साथ कुत्ते, घोड़े, बकरियां, गाय आदि भी मंच पर सजधजकर रैंप वॉक करेंगी। श्रेष्ठ गाय-बैल के मालिक को एक लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इस दौरान देसी नस्ले के घोड़ों की दौड़ में होगी। विजेता घोड़े के लिए एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है।
Updated on:
17 Feb 2023 02:41 pm
Published on:
17 Feb 2023 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
