14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीजों का बनाया 80 अश्लील वीडियो, वायरल होने पर मचा हड़कंप

Kolhapur Fake Doctor: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक बोगस डॉक्टर का घिनौना कारनामा सामने आया है। जहां एक निजी क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डॉक्टर ने पेशे को बदनाम किया है और कई महिला मरीजों के साथ शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 26, 2023

maharashtra_kolhapur_fake_doctor_made_obscene_video.jpg

महाराष्ट्र में बोगस डॉक्टर ने महिला मरीजों का बनाया अश्लील वीडियो

Maharashtra Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक बोगस डॉक्टर का घिनौना कारनामा सामने आया है। जहां एक निजी क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डॉक्टर ने पेशे को बदनाम किया है और कई महिला मरीजों के साथ शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है। लेकिन इस मामले में बदनामी के डर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फर्जी डॉक्टर ने 80 से ज्यादा वीडियो क्लिप बनाए हैं। इस क्लिप में वह महिलाओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न व अश्लील बातें करता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कोल्हापुर के मुरगुड में ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने अपने क्लीनिक को चलाने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन भी दिया था। इसलिए कई मरीज उसे असली डॉक्टर समझकर इलाज के लिए उसके पास आने लगे। कई पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में मुरगुड पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय पत्रकारों को गुमनाम पत्र लिखे हैं। यह भी पढ़े-कार पर एनसीबी का लोगो, वीआईपी बत्ती.. महाराष्ट्र में पकड़े गए 4 ठग, MTech पास है मास्टरमाइंड


क्या है मामला?

कोल्हापुर में एक शख्स बिना डॉक्टर की कोई डिग्री के लोगों का इलाज कर रहा था। इतना ही नहीं वह एक और संगीन अपराध कर रहा था। फर्जी डॉक्टर अपने पास आने वाली महिला मरीजों का यौन शोषण करता था और उसकी रिकॉर्डिंग चोरी से मोबाइल पर करता था। इसके बाद वह सभी अश्लील वीडियो को अपने लैपटॉप में रखता था। इस तरह उसने महिलाओं से अश्लील हरकत करते हुए 80 वीडियो क्लिप बनाये थे।


ऐसे हुआ पर्दाफाश?

आरोपी का जब लैपटॉप खराब हुआ तो उसने इसे रिपेयर करने के लिए दिया था। शुरुआती जानकारी में कहा जा रहा है कि महिलाओं के वीडियो क्लिप लैपटॉप रिपेयर के लिए दिए जाने के बाद ही वायरल हुए। इससे इलाके के लोगों में रोष है। कई महिलाओं ने इस संबंध में गुमनाम पत्र भेजकर शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं ने पत्र में मांग की है कि अश्लील क्लिप बनाने वाले फर्जी डॉक्टर को सबक सिखाना जरूरी है। हालांकि अभी तक पुलिस में इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिस वजह से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।