7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: क्लिनिक में बैठे मरीज को अचानक आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने यूं बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

Kolhapur Cardiologist Dr Arjun Adnaik: यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के कोल्हापुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स डॉक्टर का पेशेंट है, जो उनकी क्लिनिक में जांच के लिए पहुंचा था। लेकिन तभी अचानक क्लिनिक में ही उसे दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ जाता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 05, 2022

Maharashtra Kolhapur Cardiologist Dr Arjun Adnaik Viral Video

क्लिनिक में मरीज को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने बचाई जान

Maharashtra Kolhapur Viral Video: कहा जाता है कि डॉक्टर में भगवान बसते हैं, जो हर रोज अनगिनत लोगों की जान बचाते है. और धरती के भगवान कहे जाने वाले ऐसे ही एक डॉक्टर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिन्होंने अपने हुनर और अनुभव के दम पर मरीज को चंद सेकेंड में नई जिंदगी दी है।

बीजेपी सांसद धनंजय महाडिक (Dhananjay Mahadik) द्वारा ट्विटर पर साझा की गई एक क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे एक डॉक्टर के तत्काल एक्शन ने एक व्यक्ति की जान बचाई। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स डॉक्टर का पेशेंट है, जो उनकी क्लिनिक में जांच के लिए पहुंचा था। लेकिन तभी अचानक क्लिनिक में ही उसे दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ जाता है और वह बेहोश होने लगता है। अपने मरीज को इस हालत में देख डॉक्टर तुरंत कुर्सी से उठकर उसके पास आते है और धीरे-धीरे उसकी छाती पर मुक्के मारने लगटे है। जिससे कुछ ही सेकंड में मरीज को बेहतर महसूस होने लगता है। यह भी पढ़े-Thane News: सांप काटने के घंटों बाद भी मासूम को नहीं नसीब हुआ इलाज, तोड़ा दम, प्रशासन पर उठे सवाल

जानकारी के मुताबिक, मरीज की जान बचाने वाले डॉक्टर कोल्हापुर के हृदय रोग विशेषज्ञ (Kolhapur Cardiologist) डॉ. अर्जुन अडनाइक (Dr Arjun Adnaik) है। वें कोल्हापुर के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, डॉक्टर एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए बगल की कुर्सी पर बैठी एक महिला से बात कर रहे है, इस दौरान पुरुष मरीज का सिर कुर्सी के कुशन पर लुढ़क जाता है। इस इमरजेंसी को देखकर डॉक्टर दौड़कर मरीज के पास आते है और बार-बार उस आदमी की छाती पर मुक्के मारते है। फिर कुछ ही सेकंड में आदमी को होश आ जाता है और डॉक्टर को बताता है कि वह बेहतर महसूस कर रहा है।

बीजेपी नेता ने इस वाकिये का वीडियो शेयर करते हुए आपात स्थिति में त्वरित इलाज देने के लिए डॉक्टर की सराहना की है। उन्होंने लिखा "यह वीडियो हमारे बीच रहने वाले एक वास्तविक जीवन के नायक का उदाहरण पेश करता है। कोल्हापुर के सर्वश्रेष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों में से एक डॉ अर्जुन अडनाइक ने एक मरीज की जान बचाई हैं। मैं ऐसे सम्माननीय और गुणी नायकों की सराहना करता हूं।"

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग