8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Lok Sabha Election Result: मुंबई में दिखा उद्धव ठाकरे का दम, नागपुर से गडकरी तो बारामती से सुप्रिया सुले आगे

Lok Sabha Election Results 2024 Maharashtra : महाराष्ट्र में अब तक के रुझानों में महायुति गठबंधन आगे चल रही है, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) पीछे है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 04, 2024

Shiv Sena UBT Uddhav Thackeray

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 : महाराष्ट्र की 48 लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की नजरें इस पर टिकी हुई है। शुरुआत में डाक मतों की गिनती के बाद अब ईवीएम मशीनों में पड़े वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गए शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन आगे चल रही है, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) पीछे है।

बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत एनसीपी है। जबकि एमवीए गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल है। एमवीए के तीनों दल इंडिया गठबंधन का भी हिस्सा है।

यह भी पढ़े-उद्धव ठाकरे पर कार्रवाई करें- केंद्रीय चुनाव आयोग ने क्यों दिया ये आदेश?

महाराष्ट्र की प्रमुख सीटों पर कौन कितने मतों से आगे-

मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल (बीजेपी) 12 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है।

बारामती से सुप्रिया सुले (NCP शरद पवार) 11,532 वोटों से आगे चल रही हैं।

नागपुर से नितिन गडकरी (बीजेपी) 11 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है।

नासिक से राजाभाऊ वाजे (शिवसेना UBT) 30 हजार 486 वोटों से आगे चल रहे है।

कल्याण से श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना) 13,854 वोटों से आगे चल रहे है।

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से नारायण राणे (बीजेपी) 1236 वोटों से पीछे चल रहे है।

शिरुर से अमोल कोल्हे (NCP शरद पवार) 11,111 वोटों से आगे चल रहे है।

माढा से धैर्यशील मोहिते (NCP शरद पवार) 8500 वोटों से आगे चल रहे है।

जालना से रावसाहेब दानवे (बीजेपी) 135 वोटों से पीछे चल रहे है।

मुंबई उत्तर पूर्व से संजय दिना पाटील (शिवसेना UBT) 10974 वोटों से आगे चल रहे है।

दक्षिण मुंबई से यामिनी जाधव (शिवसेना) 954 वोटों से आगे चल रही हैं।

बुलढाणा से प्रतापराव जाधव (शिवसेना) 2328 वोटों से आगे चल रहे है।

नंदुरबार से गोवल पाडवी (कांग्रेस) 32 हजार वोटों से आगे चल रहे है।

रायगढ़ से सुनिल तटकरे (NCP अजित पवार) 5400 वोटों से आगे चल रहे है।

उत्तर पश्चिम मुंबई से रवींद्र वायकर (शिवसेना) 1927 वोटों से आगे चल रहे है।

दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत (शिवसेना UBT) 2729 वोटों से आगे चल रहे है।

दक्षिण मध्य मुंबई से अनिल देसाई (शिवसेना UBT) 153 वोटों से आगे चल रहे है।

उत्तर मध्य मुंबई से उज्वल निकम (बीजेपी) 9855 वोटों से आगे चल रहे है।

सातारा से उदयनराजे भोसले (बीजेपी) 9 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे है।