31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vasai: ऑटो में सिर मारा, पैर पकड़कर जमीन पर पटका! दिल दहला देगी 4 साल के विघ्नेश से हुई हैवानियत

Vasai Child Beaten: पीड़ित बच्चे को वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को खून की उल्टियां हुईं और उसे आईसीयू में रखा गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 31, 2026

Maharashtra Vasai Child Abuse news

वसई में रोंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी, पिता से बदला 4 साल के मासूम से लिया (Photo: AI Image)

महाराष्ट्र के वसई से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक मामूली विवाद का बदला लेने के लिए एक शख्स ने चार साल के मासूम बच्चे पर ऐसी क्रूरता दिखाई की वह आज जिंदगी और के बीच जूझ रहा है।

मामूली विवाद का निकाला मासूम पर गुस्सा

मिली जानकारी के मुताबिक, वसई पश्चिम के एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले अतुल कोंढारे का उसी सोसायटी में रहने वाले ऑटो चालक संदीप पवार से कुछ दिन पहले मामूली विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने उनके चार साल के बेटे विघ्नेश को निशाना बना लिया।

सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे सोसायटी में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान विघ्नेश खेलते-खेलते एक ऑटो में जाकर बैठ गया। तभी आरोपी वहां पहुंचा और बाकी बच्चों को भगा दिया।

बेरहमी की सारी हदें पार

इसके बाद आरोपी ने विघ्नेश को पकड़कर उसका सिर ऑटो के मीटर के पास लगे लोहे के एंगल पर जोर से दे मारा। इतना ही नहीं, उसने बच्चे को पैरों से पकड़कर बाहर खींचा और हवा में उछालकर सिर के बल जमीन पर पटक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को दो-तीन बार जमीन पर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यहां तक कि उसे पैरों से पकड़कर घसीटते हुए पहली मंजिल तक ले गया और वहां भी मारपीट की।

बचाने आई दादी पर भी हमला

जब बच्चे की दादी उसे बचाने के लिए पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। इस हैवानियत के बाद 4 साल के विघ्नेश की हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोसायटी के सीसीटीवी में कैद हो गया है।

बच्चे की हालत नाजुक, ICU में इलाज जारी

गंभीर रूप से घायल विघ्नेश को तुरंत मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल (Wockhardt Hospital) ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

आरोपी गिरफ्तार, बोला- बदला ले लिया

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप पवार को गिरफ्तार कर लिया है। वसई पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 351(3), 352 और किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। वह खुलेआम लोगों के सामने कहता रहा कि उसने बदला ले लिया है।