
मुंबई में मंत्रालय भवन से कूदकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश
Mantralaya Suicide Attempt Video: मुंबई स्थित मंत्रालय भवन (Man Jumps off from Mantralaya Building) में एक बार फिर चौंकाने वाली घटना हुई है। बुधवार दोपहर में एक व्यक्ति ने मंत्रालय भवन में आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि मंत्रालय में लगे सुरक्षा जाल की वजह से शख्स की जान बच गयी। मुंबई पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय भवन की दूसरी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने आज दोपहर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा जाल में फंस गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: शिंदे सरकार पर भड़के किसान, मंत्रालय इमारत से सुरक्षा जाल पर कूदे, मचा हड़कंप
दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार का मुख्यालय है। सुरक्षा जाल की वजह से शख्स को कोई चोट नहीं आई और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि अंबाजोगाई इलाके (Ambajogai) में रहने वाला शख्स शिक्षकों की भर्ती (Teacher Recruitment) नहीं होने से खफा था। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक शख्स ने मंत्रालय की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह भवन में लगे सुरक्षा जाल पर गिर गया, इसलिए कोई अनहोनी नहीं हुई और वह सुरक्षित है। शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
एक वायरल क्लिप में शख्स हाथ में दस्तावेजों लिए हुए मंत्रालय इमारत के जाल पर दिख रहा है। बाद में कुछ पुलिसकर्मी उसे सुरक्षा जाल से उतारते है और पुलिस स्टेशन ले जाते है।
वहीँ, बांध के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे में बढ़ोतरी और परियोजना प्रभावित लोगों के लिए सरकारी नौकरियों की मांग को लेकर मंत्रालय में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पिछले महीने भी बांध परियोजना से प्रभावित किसानों ने मंत्रालय में प्रदर्शन करते हुए पहली मंजिल पर लगाये गए सुरक्षा जाल पर चढ़ गए थे।
मालूम हो कि आत्महत्या के प्रयास को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर मंत्रालय भवन में सुरक्षा जाल लगाए गए है। कुछ साल पहले एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के बाद इमारत की लॉबी के बाहर नायलॉन सुरक्षा जाल लगाया गया था।
Published on:
26 Sept 2023 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
