
पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी
Mumbai Monsoon 2023: महाराष्ट्र में जल्द ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की चाल बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। दरअसल पश्चिमी तट पर अनुकूल परिस्थितियों के कारण मॉनसून रविवार को ही गोवा पार करते हुए महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग तक पहुंचा था, लेकिन तब से राज्य में मॉनसूनी हवाएं आगे नहीं बढ़ी है।
मुंबई में मॉनसून के दस्तक देने की अधिकारिक तारीख 11 जून है, लेकिन बुधवार रात तक शहर में हल्की बारिश होती रही। आईएमडी के सांताक्रूज़ केंद्र और कोलाबा केंद्र पर मंगलवार रात तक क्रमशः 6 मिमी और 10 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में कहा है कि मुंबई में 17 जून तक ऐसे ही हल्की बारिश होगी। हालांकि आईएमडी का कहना है कि इस बारिश की वजह अरब सागर में विकसित चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ है। हालांकि इसे प्री-मानसून बारिश के तौर पर भी लिया जा सकता है। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: मुंबई और पुणे में कब आएगा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताई नई तारीख
मुंबई में कब होगी मॉनसूनी बारिश? (Mumbai Weather Forecast)
मुंबई में मॉनसून की बारिश शुरू होने में एक और सप्ताह का समय लगने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवात के कारण मॉनसून की शुरुआत की तारीख आगे खिसक रही है क्योंकि चक्रवात से बने सिस्टम ने नमी की दिशा को मोड़ दिया है। इसलिए, मुंबई में मॉनसून 15 जून के आसपास या फिर उसके बाद ही पहुंच सकता है। जबकि 15 जून से चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का असर कम होने के बाद महाराष्ट्र में मानसूनी हवाएं आगे बढ़ सकती हैं। लेकिन उसके बाद भी अच्छी बारिश के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। एक मौसम विज्ञानी ने मॉनसून के 17 जून के आसपास मुंबई और पुणे पहुंचने की उम्मीद जताई है।
कहां तक पहुंचा मॉनसून?
मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) रत्नागिरी, कोप्पल, पुट्टापर्थी, श्रीहरिकोटा, मालदा और फारबिसगंज से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में सक्रिय चक्रवात ‘बिपरजॉय’ (Cyclone Biparjoy) की वजह से देश में 12 जून से मॉनसून में प्रगति नहीं हुई है। यानी मॉनसून स्थिर है। 18-21 जून के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दक्षिण प्रायद्वीपीय के कुछ और हिस्से, पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।
आईएमडी प्रमुख (IMD मुंबई) सुनील कांबले ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय फिलहाल मुंबई से दूर है। चक्रवात पोरबंदर 300 किमी दूर है। 15 जून दोपहर को मांडवी और करांची के बीच बिपरजॉय के लैंडफॉल होने की संभावना है।
Monsoon Latest Update 14 जून तक कहां पहुंचा मॉनसून, IMD ने दी ये जानकारी-
Published on:
14 Jun 2023 08:44 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
