
Monsoon 2024 Arrival Mumbai Rains : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब भीषण चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ (Cyclone Remal) में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान ‘रेमल’ आज आधी रात को बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच टकराएगा। यह मॉनसून से पहले के मौसम में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवाती तूफान है। हालांकि इस चक्रवात का महाराष्ट्र में कोई असर नहीं होगा।
मौसम के जानकारों का कहना है कि चक्रवात रेमल का मुंबई में मॉनसून के आगमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जबकि इस महीने के अंत तक मुंबई में बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि मुंबई में 10-11 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दस्तक देगा।
आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई तक केरल पहुंचने की राह पर है। जबकि देश की वित्तीय राजधानी में मॉनसूनी बारिश 10 से 11 जून के बीच शुरू होने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र में जून के पहले हफ्ते में मॉनसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। मॉनसून 5 जून के आसपास दक्षिण महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने इस साल औसत से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की है।
इस महीने के अंत में केरल में मॉनसून की प्रगति को देखने के बाद मुंबई में मॉनसून की शुरुआत की सटीक तारीख की घोषणा की जाएगी। फिलहाल मॉनसून के तय समय यानी 10 जून के आसपास दस्तक देने की उम्मीद हैं।
क्षेत्रीय मौसम विभाग (IMD Mumbai) ने इस पूरे हफ्ते मुंबई शहर और उपनगरों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। जबकि शहर में अब हीटवेव की संभावना नहीं है।
अगले कुछ दिनों में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के इलाकों में प्री-मानसून बारिश शुरू होने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के कुछ हिस्सों में 27 से 29 मई के बीच हल्की बारिश या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 27-28 मई के बीच शहर में दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और शाम के दौरान हल्की बारिश या फिर गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
Published on:
26 May 2024 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
