scriptMaharashtra monsoon arrival date may enter in Mumbai tal-konkan on this date check IMD update | Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में मॉनसून का इस दिन होगा आगमन! पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट | Patrika News

Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में मॉनसून का इस दिन होगा आगमन! पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

locationमुंबईPublished: May 26, 2023 03:21:10 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Maharashtra Monsoon Arrival Date: मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के लिए वातावरण अनुकूल है और जैसे ही अरब सागर में वाष्पशील हवाएं चलनी शुरू होंगी, मानसून तेजी से महाराष्ट्र की ओर बढ़ेगा।

mumbai_monsoon News.jpg
महाराष्ट्र में जल्द दस्तक देगा मानसून
Maharashtra Monsoon News: महाराष्ट्र में लोग मानसून 2023 (Monsoon Alert 2023) का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून देर से आने की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि मानसून की रफ्तार अपने समय पर है और मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने नए पूर्वानुमान में कहा है कि भारत में समय पर मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे जून के पहले सप्ताह में ही मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। जबकि महाराष्ट्र में मानसून 7 जून तक पहुंच सकता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.