
Maharashtra Monsoon Update : मुंबई में एक बार फिर बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। शहर में पहुंची मॉनसूनी हवाओं के कारण बुधवार को कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं अगले दो दिनों में झमाझम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग समेत कोंकण क्षेत्र में कई दिन बाद मॉनसूनी बादल दिखने लगे है। मुंबई, ठाणे में आज विभिन्न स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार है।
मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई में आज सुबह से कई बार हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीँ, ठाणे जिले में तेज के दौरान बिजली गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए. जबकि पांच मवेशियों की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 7:30 बजे शाहपुर के कडाचीवाड़ी में हुई। शाहपुर तालुका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख वसंत चौधरी ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 45 वर्षीय पत्नी घायल हो गए।
मौजूदा मौसम प्रणाली गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, पालघर में मूसलाधार बारिश का संकेत दे रही है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में मुंबई के कोलाबा मौसम केंद्र पर 13.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र ने 6.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की।
मौसम विभाग ने कोंकण में 26, 27 और 30 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी (115.5-204.4 मिमी) बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
Updated on:
26 Jun 2024 08:14 pm
Published on:
26 Jun 2024 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
