27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: रेल यात्री ध्यान दें! 40 से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला शेड्यूल, शिर्डी वंदे भारत रद्द

Maharashtra Train Cancel: मध्य रेलवे (Central Railway) ने भुसावल (Bhusawal) और मनमाड (Manmad) के बीच 183.94 किमी लंबे तीसरे रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू किया है। इस वजह से 40 से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम-टेबल प्रभावित होगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 13, 2023

Shirdi Vande Bharat Canceled: महाराष्ट्र के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मध्य रेलवे (Central Railway) ने भुसावल (Bhusawal) और मनमाड (Manmad) के बीच 183.94 किमी लंबे तीसरे रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू किया है। भुसावल से पाचोरा (Pachora) के बीच 71.72 किमी लाइन का निर्माण हो चुक है। जबकि बाकी 112.22 किमी लाइन पाचोरा से मनमाड (Pachora-Manmad) के बीच बनाई जा रही है। इस के मद्देनजर 14 व 15 अगस्त को भुसावल यार्ड में 15 घंटे के विशेष ब्लॉक की घोषणा की गयी है। ब्लॉक अवधि के दौरान 40 से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम-टेबल प्रभावित होगा।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने ब्लॉक के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से शिरडी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है। जबकि कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग पर डाइवर्ट किया जाएगा। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यह भी पढ़े-Good News: मुंबई से और अधिक गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, जानें- रूट, टाइम टेबल और किराया


सेंट्रल रेलवे ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। महाराष्ट्र की कुछ रद्द ट्रेनों की जानकारी इस प्रकार है-

13 अगस्त को ये ट्रेनें रद्द-

- 12071 सीएसएमटी-जालना जनशताब्दी

- 11401 मुंबई-आदिलाबाद

- 17618 हजूर साहिब नांदेड-मुंबई

14 अगस्त को ये ट्रेनें रद्द-

- 22223/4 सीएसएमटी-साईनगर-सीएसएमटी शिर्डी वंदे भारत

- 11113 देवलाली-भुसावल

- 17617 सीएसएमटी-नांदेड

- 12071/2 सीएसएमटी-जालना-सीएसएमटी जनशताब्दी

- 12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम

- 11401/2 मुंबई-आदिलाबाद-मुंबई

- 17612 मुंबई-नांदेड राज्यरानी

- 17057 मुंबई सिकंदराबाद देवगिरी

- 17618 हजूर साहिब नांदेड-मुंबई

15 अगस्त को ये ट्रेनें रद्द-

- 11113 देवलाली-भुसावळ

- 17617 सीएसएमटी-नांदेड

- 12139 मुंबई-नागपूर सेवाग्राम

- 17612 मुंबई-नांदेड राज्यरानी

- 17057 मुंबई सिकंदराबाद देवगिरी

- 07427 एलटीटी-हजूर साहिब नांदेड

आंशिक रूप से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

- 14 अगस्त को चलने वाली 12109 मुंबई-मनमाड एक्सप्रेस नासिक रोड स्टेशन पर रद्द रहेगी. यह 15 अगस्त को नासिक रोड से मुंबई के लिए रवाना होगी।

- 14 अगस्त को चलने वाली 12131 दादर-साईंनगर शिरडी पुणे-दौंड रूट से होकर चलेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग