1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में बढ़ी तपन! मुंबई में हीटवेव की चेतावनी, मराठवाडा-विदर्भ के लिए अलर्ट जारी

Maharashtra Heatwave Alert: मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, पुणे, सोलापुर, धाराशिव, लातूर, नांदेड, हिंगोली, धुले, अमरावती, नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, भंडारा और गोंदिया जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 19, 2023

mumbai_hot_weather.jpg

महाराष्ट्र में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना!

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कहर बनकर टूट रही है। पारा दिन-ब-दिन बढ़ता (Maharashtra Temperature) ही चला जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में बेमौसम बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के के मुताबिक, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति बनी है।

हीटवेव अलर्ट (Mumbai Heat Wave Alert) के बीच बुधवार को मुंबई में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि अप्रैल महीने में सबसे अधिक है। जबकि आज नवी मुंबई (Navi Mumbai Temperature) में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। मौसम विभाग ने दोपहर 1 बजे जारी पूर्वानुमान में कहा कि मुंबई और ठाणे के अलग-अलग क्षेत्रों में आज लू की स्थिति का अनुभव होने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-Maharashtra Weather: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश, अलर्ट जारी

आज मुंबई और ठाणे में "पृथक स्थानों में लू की स्थिति" की अधिक संभावना है। इस बीच, आईएमडी ने पालघर (Palghar News) और उससे सटे क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, पुणे, सोलापुर, धाराशिव, लातूर, नांदेड, हिंगोली, धुले, अमरावती, नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, भंडारा और गोंदिया जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज (Maharashtra Weather Forecast) किया गया है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि दोपहर में गर्मी अधिक होने की वजह से नागरिकों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। साथ ही गर्मी कम होने तक अधिक शारीरिक श्रम करने से परहेज करना चाहिए।

Story Loader