6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: दरगाह रैली में औरंगजेब की फोटो लेकर डांस करने वाले युवकों पर FIR, डिप्टी सीएम बोले- यह बर्दाश्त नहीं

Maharashtra Ahmednagar News: अहमदनगर के मुकुंदनगर में एक जुलूस में मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर मुगल शासक औरंगजेब की फोटो लेकर जश्न मनाया था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 06, 2023

mumbai_police.jpg

अकोला में हिंसा

Ahmednagar Youths Dance With Aurangzeb Photo: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक दरगाह के जुलूस के दौरान क्रूर मुगल बादशाह औरंगजेब (Aurangzeb) के पोस्टर को लहराते हुए डांस करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई की बात कही थी।

जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर के मुकुंदनगर में एक जुलूस में मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर मुगल शासक औरंगजेब की फोटो लेकर जश्न मनाया था। इस वाकिये का वीडियो वायरल होने के बाद रिएक्शन की झड़ी लग गई। उप-मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। यह भी पढ़े-औरंगजेब क्रूर था, लेकिन हिंदू विरोधी नहीं... महाराष्ट्र में अजित पवार के बाद अब जितेंद्र आव्हाड के बयान पर बवाल

भिंगार कैंप के पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह जुलूस रविवार सुबह नौ बजे फकीरवाड़ा इलाके में निकाला गया था। अधिकारी ने कहा, जुलूस में चार लोगों ने औरंगजेब के पोस्टर लहराए। इन चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया

इससे पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई औंरगजेब का पोस्टर लहराता है तो उसे माफ़ नहीं किया जाएगा। इस देश और राज्य में हमारे पूजनीय देवता छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज हैं।’’


विपक्ष ने साधा निशाना

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। वहीँ, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसी घटनाओं के सामने आने पर सख्त कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन करती कुछ नहीं है।

मालूम हो कि औरंगजेब को हिंदू विरोधी बादशाह माना जाता है। औरंगजेब ने महाराष्ट्र में कई मंदिरों को तुड़वाया और महिलाओं पर अत्याचार किया था। यहां तक की छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे संभाजी महाराज को वर्ष 1689 में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर पकड़ने के बाद यातनाएं देकर मार डाला गया था। यह भी पढ़े-जिस आगरा किले में औरंगजेब ने बनाया था बंदी, उसी में गूंजी शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा!