16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: नागपुर में पिता बना हैवान, 2 दिन के बच्चे को जमीन पर पटका

Maharashtra Nagpur News: घटना के बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई। बच्चे की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं, बच्चे को फेंकने वाले पिता का नाम गिरीश गोंडाने बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 02, 2023

Maharashtra Nagpur Crime News

नागपुर में सिर पर चढ़ा शक का भूत, पिता बना हैवान!

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने बेरहमी की सारी हदे पार करते हुए अपने दो दिन के बच्चे को फर्श पर पटक दिया। दरअसल शख्स को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए उसने नागपुर के सरकारी अस्पताल (Government Hospital Nagpur) में पहले पत्नी से झगड़ा किया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई। बच्चे की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं, बच्चे को फेंकने वाले पिता का नाम गिरीश गोंडाने बताया जा रहा है। वह अमरावती जिले (Amravti News) के सावर्डीचा का रहने वाला है। उसके खिलाफ नागपुर के अजनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-छत्रपति संभाजी महाराज पर बयान देकर बुरे फंसे अजित पवार, बीजेपी के बाद अब संभाजी राजे ने सुनाई खरी-खरी

गिरीश ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए दो दिन पहले जन्मे बच्चे को जमीन पर पटक दिया। इस क्रूर कृत्य के कारण बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं और उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गिरीश और प्रतीक्षा गोंडाने दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन समय के साथ दोनों की खुशहाल दुनिया में शक का भूत उतर आया। इसके बाद गिरीश ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। गिरीश आए दिन किसी न किसी वजह से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता और उसके साथ मारपीट करता।

हालांकि, प्रतीक्षा पति के अत्याचार को ख़ामोशी के साथ सह जाती थी। इस बीच, प्रतीक्षा अमरावती से इलाज के लिए नागपुर आई। प्रतीक्षा ने 31 दिसंबर को एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया। उसी दिन शाम साढ़े छह बजे के करीब गिरीश नागपुर सरकारी अस्पताल में आया।

पिता बनने की खुशी जाहिर करने की बजाय गिरीश अपनी पत्नी के चरित्र पर उंगली उठाने लगा। इस दौरान दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद गिरीश गुस्से से लाल हो गया और प्रतीक्षा को जोर-जोर से गालियां देने लगा। वह यहीं नहीं रुका उसने दो दिन के बच्चे को उठाकर फर्श पर पटक दिया। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे गंभीर चोटें आई हैं।