3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagpur: प्रेम जाल में फंसाकर लड़की से किया रेप, दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, मां भी शामिल

Nagpur Jaripatka: मध्य प्रदेश के 22 वर्षीय व्यक्ति और उसकी मां के खिलाफ नागपुर (Nagpur) के जरीपटका (Jaripatka) की एक किशोरी के साथ बलात्कार (Rape) के मामले में केस दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 12, 2022

maharashtra Nagpur Jaripatka rape

प्यार के जाल में फंसाकर युवती से हैवानियत

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में रहें वाले आरोपी ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ घिनौना काम किया। उसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर वायरल करने की धमकी देकर दूसरे पुरुषों के साथ भी सेक्स करने के लिए मजबूर किया। जब लड़की विरोध करती तो आरोपी उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के 22 वर्षीय व्यक्ति और उसकी मां के खिलाफ नागपुर (Nagpur) के जरीपटका (Jaripatka) की एक किशोरी के साथ बलात्कार (Rape) के मामले में केस दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह भी पढ़े-Ratnagiri Bus Accident: रत्नागिरी में दो एसटी बसों की आमने-सामने की टक्कर, 25 से 30 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

अधिकारी ने कहा कि लड़की एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म में काम करती है और वह मई में भोपाल गई थी. इस दौरान आरोपी अभिषेक कुरील से उसकी जान-पहचान हो गयी. जिसने बाद आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को प्यार में फंसाया और उसके साथ बलात्कार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की 45 वर्षीय मां रजनी पर भी मामला दर्ज किया गया है क्योंकि वह अपने बेटे के साथ मिलकर लड़की को अन्य पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। पीड़िता ने बताया कि उसका मोबाइल फोन चोरी कर उसकी अश्लील तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गयी।

जरीपटका पुलिस स्टेशन (Jaripatka Police Station) के एक अधिकारी ने बताया कि मां और बेटे पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Story Loader