5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहित कंबोज-सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगाओ, यहां की गंदगी साफ हो जाएगी; विद्या चव्हाण के बयान से हडकंप

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा और एनसीपी के बीच भी जुबानी जंग शुरू है। इसके पीछे की वजह है भाजपा नेता मोहित कंबोज के लगातार किये गए ट्वीट। इसी बीच एनसीपी नेता विद्या चव्हाण ने मोहित कंबोज और किरीट सोमैया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कंबोज-सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगा देना चाहिए।

2 min read
Google source verification
NCP Leader Vidya Chavan Attacks BJP Leader Mohit Kamboj, Kirit Somayya

कंबोज-सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगाओ: विद्या चव्हाण

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। एक तरफ शिंदे गुट और उद्धव खेमे के बीच जुबानी जंग शुरू है तो दूसरी तरफ भाजपा और एनसीपी के बीच भी जंग जारी है। इसी बीच एनसीपी नेता विद्या चव्हाण के एक बयान से हडकंप मच गया है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी कंबोज-सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगाओ। जिससे यहां की गंदगी साफ हो जाएगी।

एनसीपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर गुजराती और राजस्थानी मुंबई छोड़ देंगे तो कुछ नहीं बचेगा। हम उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं। मोहित मोहित कंबोज, किरीट सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगा दें। ये लोग महाराष्ट्र का अपमान करते हैं, उनका यहां कोई काम नहीं है। वो जाएंगे तो हमारे मुंबई की गंदगी साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: 'दशहरा रैली' पर संग्राम, आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना; लगाया ये बड़ा आरोप

चव्हाण ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को उन्हें दिल्ली ले जाना चाहिए। उनका ख्याल रखना चाहिए। वे यहां रहकर सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें ऐसे उद्योगों को बंद कर देना चाहिए। यह बातें एनसीपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने टीवी 9 मराठी से बातचीत में कही है।

सोलापुर में कंबोज के विरोध में आयोजित एक आंदोलन में चव्हाण ने यह तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कंबोज से सवाल पूछा कि क्या आप किरीट सोमैया के बाप बन रहे हो। इससे पहले उन्होंने चुनाव का एक किस्सा भी सुनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ज्यादातर नेताओं को मैं जानती हैं। लेकिन मैं मोहित कंबोज कौन है मुझे नहीं पता। वे मुझसे परिचित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: 'वे कभी गलत नहीं कर सकते' किशोरी पेडणेकर ने की CM शिंदे की तारीफ; BJP पर साधा निशाना

चव्हाण ने कहा कि मैं एक चुनाव के दौरान डिंडोशी-मलाड में थी। तभी पुलिस ने नोटों से भरे बैग को पकड़ लिया था। हमारे कार्यकर्ता उनके खिलाफ आक्रामक थे। उस बैग को लेकर एनसीपी कार्यकर्ता थाने आए थे। लेकिन तब तत्कालीन मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोन आया कि वह बीजेपी कार्यकर्ता हैं। तब मुझे पता चला कि ये मोहित कंबोज हैं और ये बीजेपी के नेता हैं।

उन्होंने कहा कि मोहित कंबोज एक ठग है। बीजेपी के पैसे सप्लायर है। उन्होंने मुझे जय श्री राम किया है। मैंने भी उसे जवाब दिया है। हर हर महादेव, जय जय बजरंग बली तोड़ दे दुश्मन की नली, जय सियाराम! हम राम से पहले सीता मैय्या का नाम लेते हैं। क्योंकि हम सच्चे हिंदू हैं। हमारा हिंदुत्व पाखंडी नहीं है। विद्या चव्हाण ने कंबोज को जवाब देते हुए कहा कि उनका हिंदू धर्म ढोंगी है।