9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: नासिक जेल में 10-12 कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, एक की हालत नाजुक

महाराष्ट्र के नासिक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नासिक सेंट्रल जेल में 10-12 कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसवालों को गंभीर चोटें आईं हैं। इन कैदियों को एक महीना पहले पुणे के येरवडा जेल से नासिक के सेंट्रल जेल में लाया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
nashik_central_jail.jpg

Nashik Central Jail

महाराष्ट्र के नासिक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नासिक सेंट्रल जेल में 10-12 कैदियों ने मिलकर कुछ पुलिस कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी कैदी एक ही बैरक में बंद थे। जब इन्हें अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया जाने लगा तो इससे ये कैदी इतना गुस्सा हो गए की शिफ्ट करने के लिए पहुंचे पुलिस कर्मियो पर पत्थरों से हमला कर दिया।

कैदियों द्वारा इकट्ठे होकर किए गए हमले से जेल कर्मचारियों में दहशत हो गया है। इस हमले के बाद जेल में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एलान, वरिष्ठ नागरिकों को ST बसों से मुफ्त यात्रा; गोविंदाओं का 10 लाख का बीमा

बता दें कि इन कैदियों को कुछ दिनों पहले ही पुणे के येरवडा जेल से नासिक जेल में लाया गया है। आज यह हमला किया गया है। इन कैदियों के हमले में घायल हुए पुलिस कर्मचारी का नाम प्रभूचरण पाटील है। घायल हालत में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हमले के दौरान प्रभूचरण पाटील इन कैदियों के हत्थे चढ़ गए थे। जिसके बाद प्रभूचरण पाटील को इन कैदियों ने पत्थरों से और लात-घूसों से कैदियों ने बहुत बुरी तरह पीटा है।

प्रभूचरण पाटील को छुड़ाते वक्त 2 और जेलकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। यह हमला अचानक नहीं हुआ होगा। 10-12 लोग इकट्ठे हुए हैं तो जरूर इसके पीछे पूरा प्लान तैयार किया गया होगा। लेकिन इस हमले की संभावनाओं को लेकर जेल प्रशासन को कोई भनक नहीं लगी। पुलिस कर्मचारी पर यह हमला किस वजह से हुआ है अब तक इसका पता नहीं चल पाया है।