9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra News: अग्निवीर सेना भर्ती के दौरान एक युवक बेहोश होकर मैदान में गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। औरंगाबाद शहर के विश्वविद्यालय मैदान में अग्निवीर कर्मियों की भर्ती जारी है। इसके लिए पूरे मराठवाड़ा से युवाओं की भीड़ उमड़ी है। लेकिन जो युवा यहां आए है उनके पास रहने-खाने-पीने की सुविधा नहीं है।

2 min read
Google source verification
karan_namdev_pawar.jpg

Karan Namdev Pawar

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। औरंगाबाद में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। कन्नड़ तालुका का यह युवक अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना की भर्ती के लिए शहर आया था। 1600 मीटर का एक चक्कर पूरा करते हुए चक्कर आने से वह गिर पड़े। जिसके बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नड़ तालुका के विट्ठलवाड़ी से करन नामदेव पवार (20 साल) अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना की भर्ती के लिए औरंगाबाद आया था। बीती रात 1 बजे वह 1600 मीटर दौड़ के आखिरी राउंड में गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत औरंगाबाद के सरकारी वैली अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहा उसका इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें: Dahi Handi 2022: मुंबई के इन प्रसिद्ध जगहों पर मनाया जाता है दही हांडी का जश्न, जुटती है लाखों की भीड़

बता दें कि करन पवारकरण की पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। करन की मां अक्सर बीमार रहती थी, इसलिए वह अपनी मां और भाई को खाना बनाकर खिलाता था। छह महीने पहले ही उसकी मां का निधन हो गया था। वह चाहता था कि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें। जिसके लिए करन पिछले 6 साल से लगातार तैयारी कर रहा था। करन हमेशा अपने दोस्तों से कहा था कि वह देश के लिए कुछ करना चाहता है।

करन के करीबी रिश्तेदार को जैसे ही पता चला कि कल रात करन बेहोश होकर गिर गया था वैसे ही वे कन्नड़ से औरंगाबाद आ गए थे। हालांकि आज सुबह साढ़े आठ बजे करन के निधन की खबर मिलते ही अन्य परिजन व दोस्त घाटी अस्पताल पहुंचे। करन की सेना में भर्ती होने की बड़ी इच्छा थी। वह पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी कर रहा था। करन की मौत के बाद अब उसका भाई अकेला रह गया है।