15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: पिता बना हैवान, अश्लील वीडियो दिखाकर करता था नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जलगांव में पिता ने अपनी बेटी को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification
mumbai_crime_branch.jpg

Police

पूरे देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के जलगांव जिले से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जिसने पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया है। एक पिता ने अपनी 15 साल की नाबालिक बच्ची को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिता अपनी बेटी के साथ ये घिनौनी हरकत पिछले तीन साल से कर रहा था। इस मामले में पाचोरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें: Pune News: एक साल में 22 बार बिका मकान, 3 बार रखा गया गिरवी; असली मालिक को इसकी भनक तक नहीं

बता दें कि एक पिता अपनी 15 साल की बेटी को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकत करता था। यह घिनौना काम पिछले तीन साल से चल रहा था। इस मामले में पिता बेटी को धमकी देता था कि अगर वो ऐसा नहीं करेगी तो वह लड़की की मां को घर से निकाल देगा। जिसके बाद लड़की यह सब सह रही थी। पिछले कुछ दिनों में जैसे-जैसे घटना बढ़ी पीड़िता अपने पिता के इन हरकतों से परेशान हो गई और उसने पूरी घटना अपनी मां को बता दी।

जब मां को इस घटना के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना के बारे में मां ने अपने भाइयों को दी और नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर पाचोरा पुलिस में केस दर्ज किया गया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और यह लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग