
मोनालिसा और फरमान का वीडियो हुआ वायरल
Monalisa Farman Khan: प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पिछले महीने मुस्लिम फरमान खान से केरल में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। उनके परिवार को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, उनके पिता ने आरोप लगाया है कि फरमान खान ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की है। अब इन्हीं सब परेशानियों को छोड़कर मोनालिसा पति फरमान के साथ एंजॉय करती नजर आ रही है। उनका एक प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लग रहा है कि वह इन सभी मुश्किलों को पीछे छोड़कर पति फरमान के साथ अपनी नई जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं।
फरमान ने मोनालिसा के साथ इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेशन वीडियो शेयर किया है। वीडियो की लोकेशन और वहां की खूबसूरती को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल अपने हनीमून पर है। वीडियो में अरिजीत सिंह का एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक गाना बैकग्राउंड में बज रहा है, जो उनके पलों को और भी खास बना रहा है। मोनालिसा वीडियो में काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रही हैं। जिसे देख लग रहा है कि वह अपनी शादी में काफी खुश हैं और बाहर जो भी लोग उन्हें नाबालिग और बातें बना रहे हैं उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मोनालिसा और फरमान का निकाह किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रहा है। कुछ समय पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने अपनी शादी की पूरी सच्चाई बताई थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पिता उनकी शादी जबरन उनकी बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, जबकि वह फरमान से प्यार करती थीं। अपनी मर्जी से जिंदगी जीने के लिए उन्होंने फरमान से बात की और दोनों ने केरल जाकर शादी करने का फैसला किया। हैरान करने वाली बात यह थी कि फरमान के परिवार को भी इस शादी की भनक नहीं थी और मोनालिसा के पिता सब जानते हुए भी इस निकाह में शामिल नहीं हुए थे।
मोनालिसा की इस शादी के बाद काफी हंगामा मचा था। उनकी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने तो यहां तक कह दिया था कि मोनालिसा का 'माइंड वॉश' किया गया है और वह 'लव जिहाद' का शिकार हो गई हैं। हालांकि, इन गंभीर आरोपों पर मोनालिसा ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ किया कि उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था और उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। सबसे बड़ी बात जो उन्होंने स्पष्ट की, वो यह कि उन्होंने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला है और वह अपने उसी नाम और पहचान के साथ खुश हैं।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ लोग उनकी उम्र और शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके चाहने वाले इस जोड़े को नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
Published on:
09 Apr 2026 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
