
Maharashtra Politics
महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर लगातार बवाल मचा हुआ है। इस बीच एकनाथ शिंदे खेमे की तरफ से भी राज्यपाल के बयान को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। पार्टी के विधायक संजय गायकवाड ने मांग की है कि राज्यपाल कोश्यारी को किसी अन्य जगह पर भेजा जाए। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल का बचाव करते हुए कहा कि राज्यपाल के कहने का मतलब यह नहीं होगा। उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।
शिंदे खेमे के विधायक संजय गायकवाड ने कहा कि जिस शख्स को महाराष्ट्र के इतिहास और राजा की जानकारी न हो उसे महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने से राज्य का कोई फायदा नहीं होगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र में किसी मराठी व्यक्ति हो ही राज्यपाल बनाया जाए। उन्होंने कहा की बीजेपी के लोग छत्रपति शिवाजी महाराज पर रोजाना कोई न कोई विवादित बयान दे रहे हैं जो ठीक नहीं है। इस वजह से एक दिन दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो जाएगा। जिसका परिणाम दोनों ही पार्टियों को भुगतना पड़ सकता हैं। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के इस जिले में 'टीचर्स टॉक' की शुरुआत, शिक्षक बने ‘मोटिवेशनल स्पीकर्स’; सामने आई ये वजह
दरअसल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नितिन गडकरी की 'तुलना' छत्रपति शिवाजी से करते हुए कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के हीरो हैं। अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने औरंगाबाद में आयोजित एक प्रोग्राम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और एनसीपी नेता शरद पवार को आज का हीरो बताया। कोश्यारी ने ये विवादित बयान डिग्री प्रदान करने के बाद यह टिप्पणी की थी।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब को 5 बार पत्र लिखकर माफी मांगी थी। सुधांशु त्रिवेदी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में काफी बवाल मच गया है। उन्होंने यह बयान एक निजी चैनल के डिबेट शो में बातचीत के दौरान दियाथा। इन दोनों बयानों के बाद पहली बार एकनाथ शिंदे गुट के किसी विधायक ने तल्ख़ टिपण्णी की है।
बता दें कि बुलढाणा क्षेत्र से विधायक गायकवाड़ ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी मराठा साम्राज्य के संस्थापक को लेकर पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। गायकवाड़ ने कहा कि राज्यपाल को समझना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श कभी पुराने नहीं पड़ते और उनकी तुलना दुनिया के किसी भी महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती। गायकवाड़ ने केंद्र सरकार से अपील की है कि एक ऐसा शख्स जिसे राज्य का इतिहास पता न हो उसे राज्यपाल बनाने से कोई फायाद नहीं, ऐसे व्यक्ति को कहीं और भेजा जाए। भगत सिंह कोश्यारी के इस बयान की एनसीपी और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने भी कड़ी आलोचना की है।
एनसीपी और शिवसेना ने किया विरोध प्रदर्शन: इस बीच शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान को लेकर सोमवार को पुणे में विरोध प्रदर्शन किया। एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भगत सिंह कोश्यारी को राज्यपाल पद से हटाने की भी मांग की।
Published on:
21 Nov 2022 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
