
Bharat Jodo Yatra
महाराष्ट्र के नांदेड (Nanded) जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल तमिलनाडु के 62 साल के बुजुर्ग की एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई और राज्य का एक अन्य शख्स घायल हो गया हैं। शुक्रवार को पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे गुरुवार को नांदेड में राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने के बाद यात्रा के रात्रि शिविर के लिए अर्धपुर तहसील के पिंपलगांव महादेव गांव वापस जा रहे थे। उसी दौरान रात करीब आठ बजकर करीब 20 मिनट पर दुर्घटना हुई।
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का एक सच्चा सिपाही और भारत जोड़ो यात्रा में एक प्रिय साथी खो गया। राहुल गांधी ने कहा कि घटना अर्धपुर थाना अंतर्गत हुई। अर्धपुर थाना से एक अधिकारी ने कहा एक ट्रक ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल दो लोगों को टक्कर मार दी, जब वे राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के बाद यात्रा के पिंपलगांव महादेव शिविर लौट रहे थे। यह भी पढ़े: Maharashtra News: मुंबई-पुणे के बीच बन रहा वर्ल्ड का सबसे चौड़ा टनल, CM शिंदे ने लिया कामकाम का जायजा
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मृतक की पहचान तंजावुर के मूल निवासी गणेशन पोनरामन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सयायुल (30) नामक अन्य यात्री को दुर्घटना में थोड़ी सी चोट आई है। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा हमारे साथी यात्री, श्री पी गणेशन जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वह कांग्रेस के एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पिछले तीन दशकों में पार्टी की हर यात्रा और अभियान में हिस्सा लिया था। उनके रूप में हमने पार्टी का एक सच्चा सिपाही और भारत जोड़ो यात्रा का एक प्रिय साथी खो दिया है।
बता दें कि राहुल गांधी ने कहा कि मैं उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भारत और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनका समर्पण देश को जोड़ने के हमारी कोशिशों में हम सभी के लिए प्रेरणा का काम करेगा। भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र पहुंची, यात्रा का 65वां दिन है। नांदेड के बाद यात्रा पड़ोसी हिंगोली जिले की तरफ बढ़ेगी।
Published on:
12 Nov 2022 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
