
Deputy CM Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां चार साधुओं को ग्रामीणों ने कथित तौर पर चोर समझकर बेरहमी से पीटा। इस मामले को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रूस से डीजीपी से फोन पर बात की। फडणवीस ने डीजीपी से इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए है। इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम के ऑफिस से दी गई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के लवंगा में मंदिरों के दर्शन करने आए चार साधुओं की कथित तौर पर वहां के ग्रामीणों ने मारपीट की।
बता दें कि सांगली में साधुओं से मारपीट मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और ये लोग सांगली के लवंगे गांव के निवासी हैं। इस गांव में ही साधुओं पर हमला किया गया था। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: रोड रेज को लेकर हुआ था विवाद, हमले में पेट से बाहर आई आंत; हाथ में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा युवक
बता दें कि सांगली घटना को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के सांगली जिले में मंगलवार को बच्चा चोर होने के शक में भीड़ द्वारा 4 साधुओं की कथित रूप से पिटाई की गई। इस मामले में पुलिस ने करीब 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सांगली की जठ तहसील के लवंगा गांव के 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस घटना के बाद साधुओं ने शिकायत दर्ज नहीं की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ जिसमें गांव के कुछ लोग साधुओं को पीटते हुए नजर आ रहे है।
राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस फिलहाल रूस में हैं। देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को 5 दिवसीय रूस दौरे पर रवाना हुए थे। वह मास्को में अनुभवी समाज सुधारक और लेखक अन्नाभाऊ साठे की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसके अलावा वे मास्को में भारतीय दूतावास को साठे की एक तस्वीर भी समर्पित करेंगे। देवेंद्र फडणवीस के साथ दौरे पर स्पीकर और बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर भी हैं।
Published on:
14 Sept 2022 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
