
पिता-पुत्र की कुएं में डूबकर मौत
Maharashtra Beed News: महाराष्ट्र के बीड जिले (Beed News) में एक बार फिर एक मासूम की डूबने से मौत हो गई है। हाल ही में जिले में तालाब में चार साल की बच्ची के डूबने की घटना के बाद अब एक और हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गयी है।
जानकारी के मुताबिक, अपने 13 वर्षीय बच्चे को बचाने के दौरान पिता की भी मौत हो गई। बेटा प्यासा था और कुएं में पानी पीने गया था, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। बताया जा रहा है कि पानी निकालने की कोशिश में नाबालिग लड़के का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। यह देख पिता अपने इकलौते बेटे को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा देता है। लेकिन दोनों कुएं के पानी में डूब जाते है। यह भी पढ़े-Raigad Sarasgad Fort: खड़ी पहाड़ी से फिसला मुंबई का युवक, 1000 फीट गहरी खाईं में गिरा, फिर हुआ यह चमत्कार!
यह घटना बीड जिले के केज (Kej) तालुका में हुई। इस बीच, इस घटना से अकेले बीड जिले में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई है। इससे पहले जिले के परली-गंगाखेड में खेलने गई चार साल की साक्षी पवार की डूबने से मौत हो गई।
केज तालुका के एकुरका गांव में पीड़ित धस परिवार रहता है। रोहन नाम के 13 वर्षीय लड़के को प्यास लगी और वह खेत के कुएं में पानी पीने चला गया। लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। रोहित नटराज धस का इकलौता पुत्र था। रोहन को गिरता देख उसके पिता नटराज धस बचाने के लिए दौड़े और बिना सोचे-समझे तुरंत कुएं में कूद पड़े।
33 साल के नटराज धस अपने बच्चे को बचाने में असफल रहे, यहां तक की उनकी भी मौत हो गयी। बारिश की वजह से कुएं में पानी का स्तर ऊंचा था। जिस वजह से बच्चे को बचाने के चक्कर में पिता की भी जान चली गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने केज तालुक के लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।
Published on:
26 Aug 2022 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
