
Blast in Maharashtra RCF Plant
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) प्लांट में विस्फोट हो गया है। प्लांट में एयर-कंडीशनर कंप्रेसर में अचानक से ब्लास्ट हुआ। इस हादसे के बाद वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार देर शाम की है। राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरसीएफ कंपनी के कंट्रोल रूम में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाने का काम चालू था। इसी दौरान कंप्रेसर में अचानक ब्लास्ट हो गया। प्रबंधन ने कंपनी के प्लांट में किसी लीकेज से साफ इनकार कर दिया हैं और दावा किया है कि प्लांट ठीक से चल रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, अब तक नए वैरिएंट के 18 नए मामले हुए दर्ज
रायगढ़ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ मजदुर मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर अलीबाग के थल में आरसीएफ प्लांट के एक एसी की मरम्मत कर रहे थे, तभी शाम को करीब 4:45 बजे एसी कंप्रेसर में अचानक ब्लास्ट हो गया। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। आगे जांच जारी है और हम अलीबाग थाने में मामला दर्ज करेंगे।
मामले की जांच में जुटी पुलिस: बता दें कि पुलिस का कहना है कि इस घटना की आगे की जांच जारी है और हम अलीबाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करेंगे। घायलों को एक स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Updated on:
19 Oct 2022 10:08 pm
Published on:
19 Oct 2022 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
