
Maharashtra Corona New Variant
महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। चिंता का विषय ये है कि राज्य में इस महीने अब तक XBB वैरिएंट के 18 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ये ओमिक्रॉन का ही एक दूसरा सबवैरिएंट है। इसस सबवैरिएंट के चलते सिंगापुर में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है, इसे ज्यादा संक्रामक भी बताया जा रहा है। अब उसी वैरिएंट के मामले महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पिछले अक्टूबर महीने के पहले 15 दिनों में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट के 18 मामले राज्य में सामने आ चुके हैं।
अब ऐसी परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए बीएमसी ने एडवाइजरी जारी की हैं। एडवाइजरी के मुताबिक, लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि नए वैरिएंट्स ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वैरिएंट जैसे बीए.2.75 के मुकाबले अधिक संक्रामक है। इन वैरिएंट्स में इम्युनिटी को कम कर देने की क्षमता भी ज्यादा है। कोरोना के बढ़ते मामलों और नए वैरिएंट मिलने के बाद केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। यह भी पढ़े: Mumbai News: प्रवीण बोरकर ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- मुंबई में 20 लाख लोगों को नहीं मिलता पानी
बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना की स्थिति पर बैठक की थी। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जल्द से जल्द नए वैरिएंट के बारे में पूरा पता लगाया जाए। इसके लिए जीनोम सिक्वेंसिंग में तेजी लाई जाए। ये नया वैरिएंट फिलहाल महाराष्ट्र के अलावा केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है।
XBB वैरिएंट को लेकर चिंता इस बात की अधिक है कि ये वैरिएंट बहुत तेजी से लोगों में फैलता है, सिंगापुर में इस वैरिएंट की वजह से कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई थी। वहीं एक्सपर्ट का कहना हैं कि इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों में लक्षण तो ज्यादा गंभीर नहीं रहेंगे, लेकिन हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि XBB वैरिएंट में कई बार म्यूटेशन हो चुका है।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुंबई के हेल्थ अधिकारियों का मानना है कि सर्दियों के दिनों में कोरोना के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। वहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट मुंबई में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के मामलों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं क्योंकि यह भी एक संक्रामक रोग है, जो छींकने से दूसरे लोगों में तेजी से फैल सकता है।
Updated on:
19 Oct 2022 09:27 pm
Published on:
19 Oct 2022 09:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
