6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nashik Ankai Fort: लापरवाही फिर जान पर पड़ी भारी, अंकाई फोर्ट घूमने गए 2 टूरिस्टों की दर्दनाक मौत

Tourist Died At Ankai Fort: नासिक (Nashik News) जिले के येओला (Yeola) में स्थित अंकाई फोर्ट (Ankai Fort) में घूमने आये दो पर्यटक हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को बरामद किया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 17, 2022

Two tourist died at Ankai Fort

अंकाई फोर्ट पर दो पर्यटकों की मौत

Nashik Ankai Fort News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik News) जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के येओला (Yeola) में स्थित अंकाई फोर्ट (Ankai Fort) में घूमने आये दो पर्यटक हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान अहमदनगर (Ahmednagar) जिले के कोपरगांव (Kopargaon) निवासी 26 वर्षीय मिलिंद जाधव और 22 वर्षीय रोहित राठौड़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे जाधव अंकाई फोर्ट के तालाब में नहाने के लिए उतरा, लेकिन गहराई अधिक होने की वजह से वह डूबने लगा। जाधव को डूबता देख राठौड़ भी मदद के लिए पानी में उतर गए। लेकिन दोनों ही डूब गए। यह भी पढ़े-Nagpur Crime: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर मजदूर ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तैराकों की मदद से दोनों युवकों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई के लिए उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले अंकाई फोर्ट पर श्रावण महीने के सभी चार सोमवारों पर बड़ी यात्रा आयोजित की जाती है। इस वजह से यहां आसपास जिलों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सोमवार को भी तीसरे सोमवार के अवसर पर यहां भारी भीड़ थी।