12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालघर में चलती कैब में महिला से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच करेगी बाकी आरोपियों की तलाश

Palghar News: शेयर कैब से 21 वर्षीय पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ पेल्हार (Pelhar) से वाडा (Wada) तहसील के पोशेरे (Poshere) लौट रही थीं। इस कैब में कुछ अन्य यात्री भी सवार थे। आरोपी कैब ड्राइवर विजय कुशवाहा को मांडवी (Mandvi) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 12, 2022

Mumbai_police crime.jpg

मुंबई के अंधेरी में लापरवाही के कारण मजदूर की मौत

Maharashtra Palghar Crime News: महाराष्ट्र के पालघर (Palghar News) में शनिवार को चलती कार में एक महिला से छेड़छाड़ करने और उसके 10 महीने के बच्चे को कैब से बाहर फेंकने के आरोप में कैब ड्राइवर (Cab Driver) को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे (Mumbai-Ahmedabad Highway) पर हुई इस घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उसकी मां को गंभीर चोंटे आई है। इस मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शेयर कैब से 21 वर्षीय पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ पेल्हार (Pelhar) से वाडा (Wada) तहसील के पोशेरे (Poshere) लौट रही थीं। इस कैब में कुछ अन्य यात्री भी सवार थे। आरोपी कैब ड्राइवर विजय कुशवाहा को मांडवी (Mandvi) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-उर्फी जावेद की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई के वकील ने दर्ज कराई अश्लील हरकत करने की शिकायत

आरोप है कि बीच रास्ते में कैब ड्राइवर ने अन्य यात्रियों के साथ मिलकर कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उन्होंने उसके बच्चे को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला को धक्का देकर कैब से बाहर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले को वसई-विरार के कमिश्नर सदानंद दाते (Sadanand Date) द्वारा क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

फ़िलहाल आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच अब मामले की जांच कर उन तीन यात्रियों का पता लगाएगी, जिन्होंने कैब ड्राइवर के साथ मिलकर कथित तौर पर महिला से घिनौनी हरकत की। पीड़िता ने बताया कि अन्य आरोपी कैब की पिछली सीट पर बैठे थे।

पीड़ित महिला के बयान के मुताबिक, महिला ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर बैठी थी। पीछे की सीट पर बैठे तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी बेटी को कैब से फेंक दिया गया। महिला ने कहा कि सड़क पर जब वह बेसुध पड़ी थी तो एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उसकी मदद की। महिला और बच्चे को विरार के प्लेटिनम अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।