30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे नदी में गिरी बस, 20 यात्री गंभीर

Maharashtra Bus Accident: परभणी से सोलापुर जा रही राज्य परिवहन की बस पुल से नीचे नदी में गिर गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 20, 2024

maharashtra_bus_accident.jpg

महाराष्ट्र के परभणी जिले (Parbhani Bus Accident) में बड़ी दुर्घटना हुई है। जिंतुर से सोलापुर जा रही सरकारी बस आज सुबह एक पुल से नीचे नदी में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिंतुर शहर के पास हुआ। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से पांच से सात यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए परभणी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोलापुर जा रही राज्य परिवहन निगम की बस (ST Bus Accident) अकोली के पास पुल से 50 फीट गहराई में गिर गई। जिससे बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए। यह भी पढ़े-पुणे के मॉल में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिलीं 4 लड़कियां, मैनेजर गिरफ्तार

दुर्घटना की शिकार एसटी बस परभणी के जिंतुर से सोलापुर की ओर जा रहा थी। अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस जिंतूर तालुका के अकोली में एक पुल से नीचे गिर गया। बस पलटने से चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि घायल लोगों को शुरू में जिंतूर में एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए परभणी शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


परभणी के पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी ने कहा, हादसे में लगभग 30 यात्रियों को चोटें आईं। उन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।