
Raut family
मुंबई: महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। शिवसेना में बगावत की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे कई शिवसेना के विधायकों के साथ लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग गुजरात के सूरत में हैं। इन सब के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायकों की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसी बीच एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के लापता होने पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। राउत ने कहा कि ये महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने की कोशिश है। लेकिन सभी विधायक वापस लौट आएंगे।
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र, राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना कि हमारे विधायक गुजरात के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया हां रहा है। लेकिन वे वापस लौटेंगे। क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं।
राउत ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर बीजेपी ने संजय राउत को घेर लिया है। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम पर हम बारीकी से ध्यान बनाए हुए हैं। इससे कुछ परिवर्तन होगा ये कहना थोड़ा असामयिक होगा।
उन्होंने कहा कि संजय राउत के भड़काऊ भाषणों से ही उनकी पार्टी में समस्या हुई है। लोग इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे इसका उदाहरण एकनाथ शिंदे की बगावत है। वैसे एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात जाने वाले नेताओं में महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री, शिंदे के बेटे और एक निर्दलीय विधायक का भी समावेश है।
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे सोमवार रात आए हैं। जिसमें महा विकास अघाड़ी को तगड़ा झटका लगा है। एमएलसी चुनाव में एमवीए के छह में से पांच उम्मीदवार जीते हैं। जबकि बीजेपी के पांचों उम्मीदवार चुनाव में विजयी हुए हैं। राज्य की 10 विधान परिषद की सीटों पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 10वीं सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा।
Updated on:
21 Jun 2022 12:50 pm
Published on:
21 Jun 2022 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
