
महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
Raksha Bandhan 2022 Celebration in Maharashtra: महाराष्ट्र में भाई-बहन के बीच के पवित्र बंधन को दर्शाने वाला त्योहार रक्षाबंधन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ राज्य के दिग्गज नेताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इस पर्व को सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर कईं सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में स्थित विधानसभा में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई। इस दौरान महिला सिपाहियों ने शिंदे और फडणवीस की कलाई पर राखी बांधी। यह भी पढ़े-Narali Purnima 2022: नारली पूर्णिमा पर महाराष्ट्र में क्यों होती है समुद्र की पूजा, जानिए इससे जुड़ी विशेष बातें, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने बहन सुप्रिया सुले से राखी बंधवाई. सुप्रिया सुले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की बेटी हैं, साथ ही एनसीपी सांसद है। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार वर्तमान में महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता है।
वहीँ, बृहन्मुंबई नगर निगम की अस्पताल की नर्सों ने मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की कलाई पर राखी बांधी और कोविड-19 काल में सीएम रहते हुए किये गए उनके कार्यों व सहयोगों के लिए धन्यवाद दिया।
वहीँ, ठाणे सेंट्रल जेल के अधीक्षक, हर्षद अहिरराव के मुताबिक, जेल के कर्मचारी बहुत खुश थे क्योंकि ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद वह त्योहार मना पाए। ठाणे सरकारी अस्पताल में कईं गैर-सरकारी संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने रोगियों के बीच फलों का वितरण किया।
इसके अलावा, ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के सभी 50 उपस्थिति गृहों (शेड) में मनाया गया। शेड की महिला कर्मचारियों ने अपने पुरुष सहयोगियों और निगम के अन्य पदाधिकारियों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी।
Updated on:
11 Aug 2022 09:15 pm
Published on:
11 Aug 2022 09:11 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
