
CM Eknath Shinde announced financial help
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत पर मंगलवार को जमकर निशाना सीधा है। दरअसल, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके निवास मातोश्री पर मिलने गए एक शिवसैनिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई, इसी मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर हमला बोला। इसके साथ ही सीएम शिंदे ने मृतक के परिवार को 3 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की और आज एक लाख रुपए का चेक पीड़ित परिवार को दिया गया है।
बता दें कि मुंबई से सटे ठाणे जिले के रहने वाले शिवसेना पदाधिकारी भगवान काले पिछले सप्ताह उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर चल रही बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। बैठक के दौरान ही भगवान काले को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई लेकिन दोबारा हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें: Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, लोकल ट्रेन और बेस्ट बस सेवा लड़खड़ाई
सीएमओ ऑफिस की ओर से जारी प्रेसनोट में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना पर हमला बोला गया है कि भगवान काले की मौत के बाद ठाकरे खेमे का कोई भी नेता भगवान काले के घर पर नहीं गया। शिवसेना सांसद संजय राउत दूसरे ही दिन नाशिक के दौरे पर थे और वहां आने और जाने के लिए कसारा शहापुर के रास्ते से होकर गुजरे लेकिन रास्ते में रुक कर परिजनों को सांत्वना देने भी नहीं गए जिससे आम शिवसैनिक हैरान हैं।
प्रेस नोट में कहा गया है कि किसी ने मातोश्री से भी भगवान काले के परिजनों से फोन पर संपर्क नहीं किया। वहीं, शिवसेना के शिंदे खेमे की अगुवाई करने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जैसे ही इस बात की खबर मिली उन्होंने ठाणे जिले के पदाधिकारियो को भगवान काले के आवास पर भेजा और तत्काल एक लाख रुपए की मदद की। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए और 2 लाख रुपए देने का वादा किया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने पीड़ित के परिजनों से फोन पर बात भी की और हरसंभव मदद करने का दावा किया है।
Updated on:
13 Jul 2022 03:02 pm
Published on:
13 Jul 2022 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
