5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pankaja Munde: ‘मोदी भी मुझे खत्म नहीं कर पाएंगे’, पंकजा मुंडे के बयान पर अब घमासान; सुधीर मुनगंटीवार ने कही ये बड़ी बात

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता पंकजा मुंडे के बयान के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया है। दरअसल मुंडे ने कहा कि अगर मैं लोगों के मन में हूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुझे खत्म नहीं कर पाएंगे। उनके बयान पर अब सुधीर मुनगंटीवार ने प्रतिक्रिया दी है। वे बोले कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP Leader Pankaja Munde on PM Modi, Sudhir Mungantiwar Reacts

पंकजा मुंडे के बयान सुधीर मुनगंटीवार ने कही ये बड़ी बात

Pankaja Munde Remark: भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीड जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। इस बयान के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया है। मुंडे ने एक बयान में कहा कि अगर मैं लोगों के मन में हूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुझे खत्म नहीं कर पाएंगे। पंकजा के बयान पर अब सुधीर मुनगंटीवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर एक बयान दिया है। मुंडे ने कहा कि मोदी राजनीति में नस्लवाद को खत्म करना चाहते हैं लेकिन मुझे खत्म नहीं कर सकते। बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है। सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि पंकजा मुंडे के बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra News: अगर मैं लोगों के मन में हूं तो मोदी भी मुझे खत्म नहीं कर पाएंगे, पंकजा मुंडे के बयान से गरमाया सियासी पारा

गौर हो कि पंकजा मुंडे ने बीड में एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी में जातिवाद की राजनीति चल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश में नस्लवाद की राजनीति को समाप्त करना चाहते हैं। पंकजा ने कहा कि अगर मैं लोगों के मन में हूं तो प्रधानमंत्री मोदी भी मुझे हरा नहीं सकते हैं।

मुंडे ने कहा कि हम सियासत में बदलाव लाना चाहते हैं। आने वाले वक्त में राजनीति में बड़ा बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में जनहित के फैसले लिए जाते हैं। लेकिन राजनीति मनोरंजन का साधन बनती जा रही है। वे बोलीं कि सूबे में ग्राम पंचायत और अन्य चुनाव होने वाले हैं। जिन्हें अलग तरीके से लड़ना चाहिए।