7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस को मिली नई जिम्मेदारी, CM शिंदे ने बनाया 6 जिलों का संरक्षक मंत्री, जानें किसे मिला कौन-सा जिला

Maharashtra Guardian Minister List: शिंदे सरकार में देवेंद्र फडणवीस को नागपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला, भंडारा, गढ़चिरौली जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योजना मंत्री के रूप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता फडणवीस अब इन जिलों के लिए जिम्मेदार होंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 24, 2022

Eknath Shinde and Devendra Fadnavis Cabinet

शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ

CM Eknath Shinde Announces Guardian Ministers Name: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज (24 सितंबर) जिलों के संरक्षक मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी हैं। सीएम शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को राज्य के छह जिलों का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया हैं। वहीँ, शिंदे खेमे के मुख्य प्रवक्ता रहे राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर को मुंबई शहर और कोल्हापुर का संरक्षण मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं मुंबई उपनगर जिला पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के अधीन होगा।

शिंदे सरकार में देवेंद्र फडणवीस को नागपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला, भंडारा, गढ़चिरौली जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योजना मंत्री के रूप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता फडणवीस अब इन जिलों के लिए जिम्मेदार होंगे। यह भी पढ़े-PFI के प्रदर्शन में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगने पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, CM शिंदे बोले- शिवाजी महाराज की धरती पर यह बर्दाश्त नहीं


महाराष्ट्र के नए संरक्षक मंत्रियों की सूची:

राधाकृष्ण विखे पाटील- अहमदनगर, सोलापुर

सुधीर मुनगंटीवार- चंद्रपुर, गोंदिया

चंद्रकांत दादा पाटील- पुणे

विजयकुमार गावित- नंदुरबार

गिरीश महाजन- धुले, लातूर, नांदेड़

गुलाबराव पाटील - जलगाँव, बुलढाणा

दादा भुसे- नासिक

संजय राठोड- यवतमाल, वाशिम

सुरेश खाडे- सांगली

संदिपान भुमरे - औरंगाबाद (छत्रपती संभाजीनगर)

उदय सामंत- रत्नागिरी, रायगढ़

तानाजी सावंत - परभनी, उस्मानाबाद (धाराशिव)

रवींद्र चव्हाण- पालघर, सिंधुदुर्ग

अब्दुल सत्तार- हिंगोली

दीपक केसरकर - मुंबई शहर , कोल्हापुर

अतुल सावे - जालना, बीड

शंभूराज देसाई - सातारा, ठाणे

मंगलप्रभात लोढा - मुंबई उपनगर

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे सीएम एकनाथ शिंदे आगामी महीने में दूसरी बार कैबिनेट विस्तार कर सकते है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल की मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने की चर्चा है।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बगावत करने के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, 41 दिनों बाद 9 अगस्त को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ था। तब शिंदे सरकार में 18 नए मंत्री शामिल हुए थे।