3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिंदे सेना ने उद्धव ठाकरे को दिया ‘डबल’ झटका, कोकण के बाद अब यहां से आई बुरी खबर!

Eknath Shinde Uddhav Thackeray : शिवसेना (UBT) के पूर्व विधायक राजन साल्वी ने बुधवार को मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए पार्टी के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 12 Feb 2025, 10:30 PM IST

Eknath Shinde Shiv sena Dussehra rally

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पार्टी के पुराने वफादार नेता उद्धव का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। शिवसेना (UBT) के पूर्व विधायक राजन सालवी ने बुधवार को मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए पार्टी के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब शिंदे सेना में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े-Maharashtra Politics: अघाड़ी में पड़ी दरार! शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को किया सम्मानित, उद्धव गुट नाराज

शिवसेना ठाकरे गुट को डबल झटका लगने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजन सालवी गुरुवार को शिवसेना में शामिल होंगे। उन्होंने आज रत्नागिरी जिले के अपने राजापुर निर्वाचन क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया।

राजन सालवी गुरुवार दोपहर में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगे। लेकिन सालवी की पार्टी में एंट्री से पहले ही एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को ठाणे में एक और बड़ा झटका दे दिया है। मीरा भायंदर में उद्धव ठाकरे गुट के तीन पूर्व नगरसेवक शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

तीनों पूर्व नगरसेवक शिवसेना नेता व मंत्री प्रताप सरनाईक और पूर्व विधायक गिल्बर्ट के नेतृत्व में शिवसेना में शामिल हुए हैं। पूर्व नगरसेविका शर्मिला बगाजी, पूर्व नगरसेवक बर्नड डिमेलो और पूर्व नगरसेवक जार्जी गोविंद शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इसे उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक शिवसेना यूबीटी के कई पदाधिकारी और नेता शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। अब शिवसेना (यूबीटी) के बड़े नेता राजन सालवी का पार्टी छोड़ना राज्य के तटीय कोंकण क्षेत्र में उद्धव गुट के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है, यह क्षेत्र कभी इसका गढ़ था। राजन सालवी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शिवसेना के किरण सामंत से हार गए थे। इसके बाद से वह अपनी पार्टी के स्थानीय नेताओं के खिलाफ असंतोष खुलकर व्यक्त करते आए हैं और उन्हें अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन उद्धव गुट के सचिव और पूर्व सांसद विनायक राउत ने कहा कि चुनाव में हार के बाद सालवी बीजेपी के संपर्क में थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें नहीं लिया।

शिवसेना (यूबीटी) ने विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन किया और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से केवल 20 सीट ही जीत पाई, जबकि शिंदे की शिवसेना ने 57 सीट जीतीं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़