शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी उद्धव गुट पर तंज कसते हुए कहा कि "लोकसभा में फेक नैरेटिव बनाया गया था, इसके बाद विधानसभा में अपनी ही सरकार आएगी, यह सोचकर फाइव स्टार होटल तक बुक कर लिया गया था। पहले कहते थे कि जेल में डाल देंगे, ऐसा कर देंगे, वैसा कर देंगे, लेकिन आखिरकार हमारी लाडली बहनों ने ही उनका होटल बुकिंग रद्द करवा दिया।" उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, डूब गए अहंकार में सारे, अब तो सुधर जाओ प्यारे!