7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह मुंबई में, लेकिन अजित पवार दूर-दूर… आखिर एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

Amit Shah in Mumbai : अजित पवार की अनुपस्थिति के कारण अमित शाह का मुंबई दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 09, 2024

Amit Shah Mumbai Visit

NCPAjit Pawar : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा पूरा हो चुका है। वह दो दिन मुंबई स्थित ‘सहयाद्री’ राजकीय अतिथिगृह में ठहरे थे। अपने दौरे के तहत शाह शहर के विभिन्न हिस्सों में गए और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर बैठकें की। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस भी थे, लेकिन अजित पवार कहीं भी साथ नजर नहीं आए।

यह भी पढ़े-लाडकी बहिन योजना को अजित पवार की NCP ने किया हाईजैक? महायुति में घमासान छिड़ा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अनुपस्थिति के कारण अमित शाह का दौरा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। अजित दादा के नाराज होने की अटकले लगनी शुरू हो गई।

मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को अमित शाह के स्वागत से लेकर सोमवार को गणपति बप्पा के दर्शन तक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अमित शाह के साथ मौजूद रहे। यहां तक की बीती रात को एक कार्यक्रम में भी अमित शाह के साथ शिंदे और फडणवीस शामिल हुए।

जब आज सुबह अजित पवार मुंबई में होने के बावजूद भी शाह से मिलने नहीं आये तो सभी की भौंहें तन गईं। लेकिन अब अमित शाह के वापसी के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अजित पवार ने एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल के साथ उनसे मुलाकात की है। इस मौके पर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इससे अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है।

गौरतलब हो कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश पंडाल जा कर भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी थे। इसके अलाव बीजेपी और शिवसेना के कई अन्य बड़े नेता भी शाह के साथ दिखे।

अमित शाह बाद में बांद्रा पश्चिम स्थित गणेश पंडाल गए। यह पंडाल बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार से संबंधित है। इससे पहले शाह सुबह में शिंदे और फडणवीस के आधिकारिक आवास पर गए और उनके घरों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए। शाह के दो दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान अजित पवार कहीं भी उनके साथ नहीं दिखे। इससे अटकलों का बाजार गरमाने लगा। माना जा रहा है कि अजित दादा अपने जन सम्मान यात्रा में व्यस्त होने की वजह से शामिल नहीं हुए थे।