
Sanjay Raut
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। इस बीच उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने शिंदे खेमे पर जमकर निशाना साधा है। सांसद संजय राउत ने अपील की है कि सावरकर के लिए नकली प्यार न दिखाया जाए, उन्हें भारत रत्न दिया जाए। संजय राउत ने कहा कि यह मांग हम पिछले 15 साल से कर रहे हैं। राउत ने सवाल किया कि उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दिया जाता? राउत ने यह सवाल सरकार से भी पूछा। राउत ने यह भी कहा कि सावरकर दिल के बादशाह थे, उनके बाद बालासाहेब दिल के बादशाह थे।
संजय राउत ने यह भी कहा कि अगर आप बाला साहेब ठाकरे से इतना ही प्रेम करते हैं तो आपको उन्हें भारत रत्न भी देना चाहिए। राउत ने यह भी कहा कि इन उपाधियों को देने से वीर सावरकर या बालासाहेब बड़े नहीं होंगे, बल्कि उपाधियां बड़ी हो जाएंगी। यह भी पढ़े: Mumbai News: मुंबई में अब चेचक का तांडव? स्मॉलपॉक्स से 7 संदिग्धों की मौत; कई बीमार
बता दें कि उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने आगे कहा कि बालासाहेब के विचारों की मशाल केवल वफादारों के हाथ में ही हो सकती है। क्योंकि बालासाहेब ने जीवन भर वफादारी को ही सबसे ज्यादा महत्व दिया है। संजय राउत ने कहा कि उस प्रतिभा को कोई छीन नहीं सकता हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियों ने उनके बाद शिवसेना को तोड़ने का प्रयास भी किया। उन्होंने ने कहा कि बालासाहेब को ढोंग से सख्त नफरत थी।
शिंदे खेमे पर साधा निशाना: संजय राउत ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा कहा है कि महाराष्ट्र में ढोंग नहीं चलेगा। बालासाहेब ने कभी भी झूठ और ढोंग की वकालत नहीं की थीं। दुर्भाग्य से, राज्य में कुछ लोग अब ये कह रहे हैं कि हम बालासाहेब के विचारों के उत्तराधिकारी हैं, उन्हें पाखंडी कह रहे हैं। संजय राउत ने शिंदे खेमे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता आज भी बाला साहेब के विचार से अभिभूत है, हम जीवन की अंतिम सांस तक उस मशाल को लेकर आगे बढ़ते रहेंगे।
सांसद संजय राउत ने आगे कहा कि बालासाहेब की फटकार और उनकी भूमिका ने महाराष्ट्र को काफी मजबूती दी हैं। दूसरा बालासाहेब ठाकरे नहीं बनेंगे। बालासाहेब के नाम पर फैलाया गया भ्रम अधिक दिनों तक नहीं चलेगा। उन्होंने ने कहा कि बालासाहेब ने हिंदुत्व के विचार को हमारी नसों में दौड़ाया है और हम इसे आगे लेकर चलेंगे।
Updated on:
17 Nov 2022 04:55 pm
Published on:
17 Nov 2022 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
