
शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर की कार पर हमला
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना अभी मुश्किल है। उद्धव और शिंदे गुट के विधायकों के बीच जुबानी जंग शुरू है। शिवसेना के भीतर की लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है। बताना चाहते हैं कि शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर की कार पर हमला किया गया है। इस दौरान शिवसैनिकों ने '50 खोखे, एकदम ओके' का नारा भी लगाया है। इस मामले में पुलिस ने 15-20 शिवसैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर की कार पर हमले के संबंध में पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। दरअसल पूरी घटना को लेकर अंजनगांव सुरजी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। खबर है कि 15 से 20 शिवसैनिकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस हमला करने वाले शिवसैनिकों से पूछताछ कर रही है।
गौर हो कि राज्य के अमरावती के अंजनगांव सुरजी में संतोष बांगर के वाहन पर शिवसौनिकों ने हमला किया था। हमले में संतोष बांगर की कार के शीशे तोड़ दिए गए थे। साथ ही '50 खोखे, एकदम ओके' का नारा भी लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में दंगा रोधी अधिनियम और सुमोटो कार्रवाई के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि संतोष बांगर राज्य के हिंगोली में शिवसेना के जिला प्रमुख हैं। साथ ही कलमपुरी विधानसभा इलाके से एमएलए हैं। शिवसेना में दो गुट होने के चलते वे शिंदे खेमे में शामिल हुए हैं। रविवार को वे अमरावती जिले में अंजनगाव सुर्जी गांव के दौरे पर थे। इसी समय उद्धव गुट के शिवसैनिकों ने उनकी एसयूवी और काफिले पर हमला किया था। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया था।
Published on:
26 Sept 2022 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
