
उद्धव और शिंदे गुट को बीएमसी ने दिया बड़ा झटका
Shiv Sena Attacks CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना अभी मुश्किल है। दशहरा रैली को लेकर शिंदे और उद्धव गुट आमने-सामने थे। पूरा विवाद बॉम्बे हाईकोर्ट भी पहुंचा था। जिसके बाद अदालत ने उद्धव गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति दी। इसी बीच अब शिवसेना ने सामना के जरिए एक बार फिर सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। सामना में दिल्ली दौरे को लेकर सवाल खड़ा किया गया है।
शिवसेना ने मुखपत्र सामना के जरिए एक बार फिर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिंदे गुट पर जमकर निशाना साधा है। ठाणे-पालघर के मुद्दों को लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना की गई है। सामना में कहा गया कि आवारापन के सबसे ज्यादा मामले मुख्यमंत्री के जिले के हैं। हालांकि हमारे सीएम विकास के लिए नहीं बल्कि दिल्ली में अपनी अवैध सरकार को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
सामना के संपादकीय में कहा गया है कि राज्य की मिंधे सरकार दिल्ली की मोहरा बन गई है. इसलिए वे महाराष्ट्र के आदिवासियों और गरीबों के दुख को कैसे समझेंगे? इससे पहले शिंदे गुट को बड़ा झटका कोर्ट से लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दशहरा रैली को लेकर उनकी याचिका को खारिज कर दिया।
गौर हो कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना को दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में पांच अक्टूबर को आयोजित करने की इजाजत दी है। इससे पहले बीएमसी ने उद्धव और शिंदे गुट को वहां दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया था। कोर्ट ने उद्धव खेमे को दशहरा रैली आयोजित करने की इजाजत भले ही दी है लेकिन कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कहा है।
Published on:
24 Sept 2022 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
