6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: ‘दशहरा रैली’ पर संग्राम, आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना; लगाया ये बड़ा आरोप

महाराष्ट्र में शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर घमासान जारी है। कहा जा रहा है कि शिंदे कैंप की तरफ से इस रैली को हाईजैक करने की पूरी तैयारी की गई है। इसी बीच शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने अफसरों द्वारा इसमें अडंगा डालने की बात कही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Shiv Sena Leader Aaditya Thackeray Attacks Shinde Govt on Dussehra Rally

आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दशहरा रैली को लेकर शिवसेना के दोनों खेमे आमने-सामने हैं। मुंबई के शिवाजी पार्क में कौन दशहरा रैली करेगा इसे लेकर संग्राम जारी है। इसी बीच शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दशहरा रैली के लिए अफसर अडंगा डाल रहे हैं।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि दशहरा रैली को लेकर शिवसेना की तरफ से इजाजत मांगी जा रही है लेकिन अफसर उसमें अडंगा डाल रहे हैं। ठाकरे ने शिंदे सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह दमनकारी सरकार है। दरअसल शिवसेना के दोनों गुटों पर दशहरा रैली की अनुमति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आदित्य ने यह प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें-शिवसेना ने सामना के जरिए बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा-हम लड़ेंगे और जीतेंगे! महाराष्ट्र के दुश्मन याद रखें

आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'शिवसंवाद यात्रा' को पूरे राज्य में अच्छा रिस्पांस मिला है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश की जनता ने देख लिया है कि शिंदे सरकार खोखे की सरकार है। ठाकरे ने यह भी दावा किया कि जनता शिवसेना के साथ है न कि गद्दारों के साथ। आदित्य लगातार बागियों को गद्दार कहते नजर आ रहे हैं।

दरअसल दशकों से शिवसेना मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिवाजी पार्क में 'दशहरा रैली' करती रही है। इस रैली में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे क्या बोलेंगे इसे लेकर लोगों में खासी उत्सुकता रहती थी। हालांकि उद्धव ठाकरे भी इस रैली में विरोधियों पर तीखा प्रहार करते दिखाई पड़े हैं।