
आदित्य ठाकरे के 'गद्दार' वाले बयान पर बागी विधायकों ने किया पलटवार
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शुरू हुआ सियासी संग्राम अब तक जारी है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे हर मोर्चे पर बागियों को घेरते दिख रहे हैं। इसी बीच बागियों ने अब आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। दरअसल बागियों ने आदित्य को 'युवराज' करार दिया है। साथ ही कहा कि उनका रास्ता भटक गए हैं।
आदित्य ठाकरे लगातार बागियों पर जवाबी हमले कर रहे हैं। वो कई बार इन विधायकों को गद्दार कह चुके हैं। लगातार हो रहे जवाबी हमले के बीच बागियों को लग रहा है कि आदित्य ने सीमा पार की है। यही कारण है कि बगावत करने वाले विधायकों ने आदित्य को युवराज करार दिया है। साथ ही कहा कि उनका रास्ता भटक गया है।
वहीं आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों पर पैसे के लिए बगावत करने का आरोप लगाते हुए नारा दिया है कि '50 खोखे एकदम ओके'। दरअसल इन विधायकों की बगावत के कारण ही उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने जून में भाजपा की मदद से सरकार बनाई है और सीएम बने हैं।
शिंदे खेमे के विधायकों ने इससे पहले उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा था। इन लोगों ने शिवसेना के नियंत्रण वाली बीएमसी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बैनर दिखाया था। साथ ही कहा था कि ठाकरे पिता-पुत्र ने सत्ता के लिए हिंदुत्व से समझौता किया।
Published on:
27 Aug 2022 03:03 pm
