
पूर्व सांसद विनायक राउत | फोटो सोर्स- IANS
Vinayak Raut News: शिवसेना (UBT) के बडे नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत के पूरे परिवार के खिलाफ उनकी बहू गिरिजा राउत ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। । इस खबर के सामने आते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। गिरिजा राउत ने अपने ससुर विनायक राउत, पति गीतेश राउत जो कि पार्षद हैं और सास समेत पूरे परिवार पर घरेलू हिंसा के साथ-साथ 'काला जादू' और तंत्र-मंत्र करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है।
शिवसेना ठाकरे गुट के नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत विवादों में घिर गए हैं। विनायक राउत की बहू ने पूरे परिवार के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है। FIR में उन्होंने पूर्व सांसद के परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। बहू गिरिजा राउत ने पुलिस से कहा कि राउत परिवार ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन पर जादू टोना करने के आरोप लगाए।
गिरिजा ने कहा कि राउत परिवार के सदस्यों ने धार्मिक रीति रिवाजों के नाम पर उन्हें गोमूत्र पिलाया। तंत्र-तंत्र के दौरान बाल खींचकर काला जादू किया। गिरिजा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शादी के बाद हम हनीमून के लिए ऊटी गए थे। हम ऊटी में 6 दिन रहे। लेकिन गीतेश ने मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह मुझसे दूर भागता रहा। जब मैंने उससे पूछा कि वह मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है, क्या तुम्हें कोई समस्या है? तो उसने मुझसे कहा कि मानसिक जुड़ाव होना बहुत जरूरी है। शादी में शारीरिक संबंध बिल्कुल भी महत्वपूर्ण नहीं होते। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हनीमून से ऊब हो जाती है। वे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने से बचते हैं।
गिरिजा ने आगे कहा कि साल 2018 में हम ऑस्ट्रेलिया घूमने गए थे। उस दौरान गीतेश ने मुझे छूआ तक नहीं, जब मैंने उनके पास जाने की कोशिश को तो उन्होंने मुझे गाली दी और पीटा। उस समय शारीरिक संंबंधों को लेकर हमारा झगड़ा भी हुआ था। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि तुमने मुझे छूने की कोशिश की तो तुम विधवा हो जाएगी। झगड़ा करने के बाद उन्होंने मुझे भूखा रखा। उन्होंने कहा कि शारीरिक संबंधों को लेकर उनकी राय साफ थी कि मैं विदेश में संबंध बना सकती हूं, यहां नहीं।
Updated on:
12 Jul 2026 11:16 am
Published on:
12 Jul 2026 10:17 am
