Bharat Jodo Yatra in Maharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के महाराष्ट्र में प्रवेश करने पर इसका स्वागत कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने उन्हें आमंत्रित किया है।
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ों यात्रा' (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in Maharashtra) 7 नवंबर से शुरू होगी। 'भारत जोड़ों यात्रा' में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। सूबे के पांच जिलों से यह फिर आगे मध्य प्रदेश जाएगी। महाराष्ट्र में राहुल गांधी 14 दिनों में कुल 382 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और इस दौरान दो बड़ी जनसभाओं का भी आयोजन होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के महाराष्ट्र में प्रवेश करने पर इसका स्वागत कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) और बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने उन्हें आमंत्रित किया है। यह भी पढ़े-Mumbai: आरे कॉलोनी में तेंदुए के हमले में डेढ़ साल की बच्ची की मौत, दिवाली के दिन इलाके में पसरा मातम
शरद पवार ने खुद बताया कि वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जाएंगे. पवार ने कहा, "यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। लेकिन इस पहल के माध्यम से समाज में सद्भाव लाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए अलग-अलग दलों से हम में से कुछ लोग यात्रा में शामिल होंगे।"
वहीँ, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि 'भारत जोड़ों यात्रा' के दौरान शिवसेना (ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) जैसे अन्य दलों के बड़े नेता भी राहुल गांधी के साथ नजर आएंगे। उद्धव ठाकरे भी यात्रा में शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। वहीँ, कांग्रेस ने आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) को भी मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और उनका जाना तय माना जा रहा है।
राहुल गांधी महाराष्ट्र में भारत जोड़ों यात्रा के दौरान दो रैलियां करेंगे। उनकी नांदेड़ शहर (Nanded) में पहली रैली होगी जहां से यहाँ यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर रही हैं और दूसरी राज्य छोड़ने से पहले बुलढाणा जिले (Buldhana) के शेगांव (Shegaon) में होगी। बताया जा रहा है कि नांदेड़ रैली 9 नवंबर को होगी जिसमें पवार के भी शामिल होने की संभावना है।
ऐसा होगा महाराष्ट्र का शेड्यूल-
महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 नवंबर को नांदेड़ के देगलुर (Deglur) से प्रवेश करेगी और चार दिनों तक जिले में रहेगी। फिर 11 नवंबर से चार दिनों तक यह हिंगोली (Hingoli) जिले से गुजरते हुए दो दिनों के लिए वाशिम जिले (Washim) में रहेगी। फिर वहां से भारत जोड़ों यात्रा तीन दिन के लिए अकोला (Akola) और अपने अंतिम पड़ाव में तीन दिन बुलढाणा (Buldhana) में आयोजित होगी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को भारत जोड़ों यात्रा का समापन होगा।