
पुणे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बुजुर्ग महिला के खिलाफ FIR दर्ज
Pune Airport Bomb Threat: महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि 72 साल की एक महिला यात्री ने यह धमकी दी है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। आरोपी महिला के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस में मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने बताया कि 72 वर्षीय नीता प्रकाश कृपलानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला गुडगाव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के सूर्या विहार (Surya Vihar) की निवासी है। पुलिस के मुताबिक, नीता कृपलानी गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी अस्पतालों में अब हर बीमारी का होगा मुफ्त इलाज
महिला ने एयरपोर्ट पर बूथ पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा, 'मेरे चारा तरफ बम लगा है।' इससे एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। इसके बाद जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो साफ हो गया कि यह अफवाह है।
इसके बाद पुलिस अधिकारी दीपाली बबनराव झावरे ने आरोपी महिला के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच पुलिस उप-निरीक्षक एस.आर करपे कर रहे हैं।
शुरुआती जांच में पता चला कि महिला सुरक्षा जांच में लगने वाले समय से नाराज थी और बम होने की झूठी बात कही। उसने गुस्से में आकर सुरक्षा कर्मियों से कहा कि उसके शरीर पर चारों तरफ बम बंधे हुए हैं। आरोपी महिला पुणे से दिल्ली फ्लाइट से यात्रा करने वाली थी। फ़िलहाल महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है और उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
Published on:
04 Aug 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
