9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोबर खिलाया, गालियां दी… पुणे में ‘गौ रक्षकों’ की गुंडागर्दी, AIMIM ने कहा- सरकार ने खुली छूट दे रखी है

आरोप है कि पुणे में चार स्वयंभू गौ-रक्षकों ने एक मुस्लिम ट्रक चालक को अवैध रूप से भैंसों को बूचड़खाने ले जाने का आरोप लगाते हुए न केवल पीटा बल्कि उसे जबरन गोबर भी खिलाया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 09, 2026

cow vigilantes truck driver assault video

पुणे में मुस्लिम ट्रक ड्राइवर को जबरन गोबर खिलाने का आरोप (Photo:X/@warispathan)

महाराष्ट्र के पुणे शहर में कथित गौ-रक्षकों ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई की और उसे जबरन गोबर खिलाया। खुद को 'गौ रक्षक' बताने वाले चार लोगों ने ट्रक चालक को अवैध रूप से भैंसों की ढुलाई करते पकड़े था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार यह घटना 6 मार्च की है, जब कुछ कुछ स्वयंभू गौ-रक्षक एक ट्रक चालक को भैंसों से भरे ट्रक के साथ पुणे के आंबेगांव पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे। उनका आरोप था कि चालक अवैध रूप से पशुओं को बूचड़खाने ले जा रहा था।

पुलिस जांच में क्या सामने आया

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद चालक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। चालक पर आरोप है कि पशुओं को गलत तरीके से ले जाया जा रहा था। इसी बीच ट्रक चालक ने भी शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कथित गौ-रक्षकों ने उसके साथ मारपीट की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध (NC) दर्ज किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

रविवार को पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा, जिसमें कथित गौ-रक्षक ट्रक चालक को गालियां देते, उसके धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करते और उसे जबरन गोबर खिलाते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक ने अपनी प्रारंभिक शिकायत में इस बात का जिक्र नहीं किया था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

आंबेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शरद जिने ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

AIMIM ने सरकार को घेरा

एआईएमआईएम (AIMIM) नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने इस वीडियो को साझा कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने लिखा, “हिंदुत्ववादी गुंडे एक मुस्लिम युवक को जबरन गोबर खिला रहे हैं, उसकी पिटाई कर रहे हैं और उसे गालियां दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है। क्या सरकार ने उन्हें खुली छूट दे दी है? हम मांग करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र पुलिस इन गुंडों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।“

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। पूर्व विधायक वारिस पठान समेत कई लोगों ने वीडियो साझा करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।